फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Explained India cryptocurrency bill How cryptocurrencies regulated in countries around the world

Explained: दुनियाभर के देशों में क्रिप्टोकरेंसी के लिए क्या हैं नियम? भारत में बैन लगाने की तैयारी

Thu, 25 Nov 2021 07:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 25 Nov 2021 07:07 PM IST
सार

भारत में क्रिप्टोकरेंसी के बैन की खबरों के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि दुनिया के बाकी देशों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर क्या नियम हैं?

विज्ञापन
Explained India cryptocurrency bill How cryptocurrencies regulated in countries around the world
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : istock

विस्तार

भारत में 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में 'द क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021 पेश किया जाएगा। इसे संसद में सत्र के दौरान पेश होने वाले बिलों की सूची में नामित किया गया है। इस बिल के तहत भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक वर्चुअल करेंसी के लिए ढांचा तैयार किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से निजी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बिल जारी होने की खबर के बाद से क्रिप्टो मार्केट में भूचाल आ चुका है। अधिकतर क्रिप्टो क्वाइन 20 से 30 फीसदी गिरावट पर चल रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम जानते हैं कि दुनिया के बाकी देशों में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर क्या नियम हैं? वहां इसका लेन-देन आदि में कैसे किया जा रहा है?

विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दुनिया के अन्य देशों में नियम

भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर बैन की खबरों के बाद बाजार में भारी गिरावट आ चुकी है। वहीं, इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि बैन के डर से निवेशक लगातार क्रिप्टोकरेंसी बेच रहे हैं। फिलहाल, भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर न तो कोई प्रतिबंध है और न ही किसी भी तरह का बैन। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन आदि को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग नियम हैं। दुनिया के कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी को कुछ प्रतिबंध के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित देशों की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारों और विनियमकों में मतभेद

गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी की कैटिगरी को लेकर सरकारों और विनियमकों में मतभेद हैं। सरकार और विनियमक अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि क्रिप्टो को करेंसी में रखा जाए या एसेट श्रेणी में।  इसके अलावा इस पर नियंत्रण को लेकर भी राय स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed