फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Cryptocurrency made burger flipper to billionaires Binance CEO Zhao beats Mukesh Ambani

कमाल: क्रिप्टोकरेंसी ने बर्गर बनाने वाले को बनाया अरबपति, संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी को पछाड़ा

Tue, 11 Jan 2022 05:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Jan 2022 05:20 PM IST
सार

Wonder Of Cryptocurrency: क्रिप्टो बाजार को अस्थिरता भरा कारोबार माना जाता है, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी ने कई लोगों को बुलंदियों पर भी पहुंचा दिया। ऐसा ही एक नाम है बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ का, जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी ने बर्गर बनाने वाले से बादशाह बना दिया।हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दौलत के मामले में झाओ ने भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Cryptocurrency made burger flipper to billionaires Binance CEO Zhao beats Mukesh Ambani
चांगपेंग झाओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिप्टो बाजार को बेहद ही अस्थिरता भरा माना जाता है, जहां एक पल में ही निवेश करने वाला बुलंदी पर पहुंच जाता है और झटके में जमीन पर गिरता है। इस बीच एक शख्स ऐसा भी है जिसे क्रिप्टोकरेंसी ने बर्गर बनाने वाले से बादशाह बना दिया और अब दौलत के मामले में इस शख्स ने भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ को क्रिप्टोकरेंसी ने बुलंदियों पर पहुंचाया है।

विज्ञापन


मैकडॉनल्ड्स में बर्गर फ्लिपर थे झाओ
एक रिपोर्ट के मुताबिक, झाओ कभी मैकडॉनल्ड्स में बर्गर बनाने वाली टीम में काम करते थे, लेकिन मुकेश अंबानी जैसे रईस को पछाड़कर वे मार्क जुकरबर्ग और गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन समेत कई टेक दिग्गजों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान लगाया गया है कि चांगपेंग झाओकी नेटवर्थ फिलहाल 96 अरब डॉलर है। यानी झाओ ने नेटवर्थ के मामले में भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस समय करीब 93.4 अरब डॉलर है। बता दें कि झाओ ने क्रिप्टो एक्स्चेंज बिनांस की शुरुआत 2017 में की थी। इसके लिए उन्होंने अपना फ्लैट तक बेच दिया था और उससे मिले पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। 
विज्ञापन


अनुमान से अधिक हो सकती है संपत्ति
मैकडॉनल्ड्स के पूर्व कर्मचारी चांगपेंग झाओ के बिनांस क्वाइन की बात करें तो बीते एक साल के भीतर ही इसकी वैल्यू लगभग 1,300 फीसदी तक बढ़ी है। इसका मतलब है कि इसके संस्थापक के साथ-साथ निवेशकों को भी जबरदस्त लाभ हुआ है। झाओ की संपत्ति और भी अधिक हो सकती है क्योंकि इस रिपोर्ट में उनके बिटक्वाइन या फिर अन्य क्रिप्टोकरेंसी में किए गए व्यक्तिगत निवेश के बारे में जानकारी शामिल नहीं की गई है। रिपोर्ट की मानें तो झाओ के पास बिनांस के 90 फीसदी शेयर हैं और 2021 में बिनांस ने 20 अरब  डॉलर का रेवेन्यू जेनेरेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सी-जेड के नाम से भी है पहचान
बिनांस की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि क्रिप्टो अभी भी अपने विकास के चरण में है। कोई भी संख्या जो आप एक दिन सुनते हैं वह उस संख्या से अलग होगी जो आप अगले दिन सुनाई देती है। क्रिप्टोफाइल्स दुनिया में झाओ को सी जेड के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वे संयुक्त अरब अमीरात में तेजी से अपनी धाक जमाते जा रहे हैं। वे अबू धाबी में रॉयल फॅमिली के साथ मीटिंग और पार्टी कर रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने दुबई में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है और वे देश में अपना बिनांस एक्सचेंज लाने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, इस संबंध में बिनांस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed