{"_id":"61e172528708b9043715a8c6","slug":"cryptocurrency-latest-news-twitter-cofounder-jack-dorsey-fintech-firm-block-wants-bitcoin-mining-for-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency: ओपन बिटक्वॉइन माइनिंग पर काम कर रहे जैक डोर्सी, ट्विटर के पूर्व सीईओ ने बताई अपनी योजना","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Cryptocurrency: ओपन बिटक्वॉइन माइनिंग पर काम कर रहे जैक डोर्सी, ट्विटर के पूर्व सीईओ ने बताई अपनी योजना
Fri, 14 Jan 2022 06:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:23 PM IST
सार
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी कंपनी ब्लॉक ओपन बिटक्वॉइन माइनिंग सिस्टम पर काम कर रही है। जैक ने नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी कंपनी ब्लॉक ओपन बिटक्वॉइन माइनिंग सिस्टम पर काम कर रही है। जैक ने नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
जैक डोर्सी ने ये ट्वीट गुरुवार को किया था। उन्होंने कहा कि उनकी डिजिटल भुगतान फर्म ब्लॉक लोगों के लिए बिटकॉइन माइनिंग का काम आसान बनाने के लिए एक प्रणाली का निर्माण कर रही है। ट्वीट में कहा गया कि ब्लॉक, जिसे पहले स्क्वायर के रूप में जाना जाता था,आधिकारिक तौर पर एक ओपन बिटक्वाइन माइनिंग प्रणाली का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक रहे ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने अपने इस एलान के साथ डिजिटल करेंसी की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर ली है। इससे पहले 16 अक्तूबर 2021 को जैक डोर्सी ने एक ट्वीट किया था कि स्क्वायर एक ओपन बिटक्वॉइन माइनिंग सिस्टम पर काम कर रही है. हमने इस प्रोजेक्ट पर बढ़ने का फैसला कर लिया है।बता दें कि डोर्सी ने नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
स्क्वायर एक डिजिटल भुगतान फर्म है, जो अपने कारोबार का विस्तार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में करने की इच्दुक है। कंपनी की योजना के बारे में स्क्वॉयर के जनरल मैनेजर थॉमस टेम्पलटन ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम बिटक्वॉइन माइनिंग को ज्यादा वितरित और कुशल बनाना के लिए हमारी कोशिश है कि क्रिप्टोकरेंसी को खरीदना, माइनिंग करना, मेंटिनेंस जैसे काम काफी आसान हो जाएं। कंपनी का मानना है कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आने वाले कल का भविष्य है।