{"_id":"62a71d59a9ad655717061fcb","slug":"crypto-market-crash-bitcoin-price-fall-12-pc-ethereum-slips-16-pc-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Market Crash: क्रिप्टो बाजार में हाहाकार, बिटक्वाइन 12 फीसदी से ज्यादा टूटा, इथेरियम के निवेशकों का बुरा हाल","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Crypto Market Crash: क्रिप्टो बाजार में हाहाकार, बिटक्वाइन 12 फीसदी से ज्यादा टूटा, इथेरियम के निवेशकों का बुरा हाल
Mon, 13 Jun 2022 04:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:50 PM IST
सार
Crypto Currency Market Crashed Today: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम 12.02 फीसदी या 2,73,718 रुपये कम होकर 20,03,985 के निचले स्तर पर पहुंच गई। इसका बाजार पूंजीकरण भी बुरी तरह टूटकर 37.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हाहाकार।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार का दिन क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों के लिए ब्लैक मंडे के तौर पर सामने आया। क्रिप्टो बाजार में ऐसा भूचाल आया, जिसकी भरपाई हाल फिलहाल होना संभव नहीं दिखता। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम 12.02 फीसदी या 2,73,718 रुपये कम होकर 20,03,985 के निचले स्तर पर पहुंच गई। इसका बाजार पूंजीकरण भी बुरी तरह टूटकर 37.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है।
विज्ञापन
इथेरियम में जोरदार गिरावट
बिटक्वाइन के साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के निवेशकों को भी सोमवार के दिन भारी घाटा उठाना पड़ा है। इस डिजिटल करेंसी के दाम में खबर लिखे जाने तक 16 फीसदी की गिरावट आ चुकी थी और इसका भाव 19,093 रुपये तक टूट गया था। इस गिरावट के बाद इथेरियम की वैल्यू कम होकर 1,02,121 रुपये रह गई। इसके साथ ही इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण भी घटकर 12.6 ट्रिलियन रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
टेथर में बढ़त, बाकी लाल निशान पर
सोमवार को क्रिप्टो बाजार में आई जोरदार गिरावट के बीच सिर्फ टेथर क्वाइन ही बढ़त में दिखाई दिया। इसकी कीमत में 0.96 फीसदी या 0.80 रुपये की कमी आई और इसका दाम बढ़कर 84.6 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा बाजार में कारोबार करने वाली लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान पर कारोबार करती हुईं नजर आई। गिरावट की बात करें तो ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
बिनांस से लेकर डॉजक्वाइन धराशायी
टॉप क्रिप्टोकरेंसी में शामिल बिनांस क्वाइन (बीएनबी) का दाम 12.49 फीसदी या 2,674 रुपये कम होकर 18,741 रुपये पर आ गया, जबकि कार्डानो में 11.41 फीसदी की कमी आई और यह फिसलकर 37.96 रुपये का रह गया। सोलाना का भाव 16 फीसदी टूटा, तो डॉजक्वाइन की कीमत में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा पोल्काडॉट के दाम में भी 13 फीसदी की कमी आई है। लाइटक्वाइन का भाव 14 फीसदी, तो वहीं शीबा इनु का भाव 12 फीसदी कम हो गया।