{"_id":"62a82ba9f911e43be41b5f05","slug":"crypto-market-crash-again-bitcoin-at-lowest-label-after-fall-10pc-know-about-other-cryptocurrency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Crash: क्रिप्टो बाजार के लिए अमंगल साबित हुआ मंगल, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी धराशायी","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Crypto Crash: क्रिप्टो बाजार के लिए अमंगल साबित हुआ मंगल, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी धराशायी
Tue, 14 Jun 2022 12:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
Crypto Currency Market Crashed Today: बिटक्वाइन का दाम मंगलवार को 2,10,852 रुपये कम होकर 18,96,813 रुपये रह गया। इस कीमत पर इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बुरी तरह टूटकर 37.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है। इथेरियम ने भी लदातार दूसरे दिन अपने निवेशकों को करारा झटका दिया है।
विज्ञापन
क्रिप्टो बाजार धराशायी
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार का दिन भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों के लिए बेहद खराब दिन साबित हुआ। क्रिप्टो बाजार में ऐसी सुनामी आई, जिसकी भरपाई हाल फिलहाल होना संभव नहीं। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम जहां सोमवार को 12 फीसदी टूटा था, तो मंगलवार को फिर इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।
विज्ञापन
घटकर यहां पहुंची बिटक्वाइन की कीमत
बिटक्वाइन का दाम 2,10,852 रुपये कम होकर 18,96,813 रुपये रह गया। इस कीमत पर इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बुरी तरह टूटकर 37.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है। बिटक्वाइन के साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम ने भी लदातार दूसरे दिन अपने निवेशकों को करारा झटका दिया है। इसमें 7.70 फीसदी या 8,515 रुपये की गिरावट आई है और इसका दाम घटकर 1,02,081 रुपये पर आ गया है। इथेरियम का बाजार पूंजीकरण फी कम होकर 12.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है।
विज्ञापन
टेथर समेत टॉप-10 करेंसी लाल निशान पर
मंगलवार को क्रिप्टो बाजार में आई जोरदार गिरावट के बीच सिर्फ टेथर क्वाइन, जो कि बीते कुछ दिनों से बढ़त में दिखाई दे रहा था, वह भी लाल निशान पर पहुंच गया। इसकी कीमत में 0.38 फीसदी या 0.32 रुपये की कमी आई और इसका दाम कम होकर 83.53 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा बाजार में कारोबार करने वाली टॉप-10 डिजिटल करेंसी गिरावट में कारोबार करती हुईं नजर आईं।
विज्ञापन
बिनांस से लेकर डॉजक्वाइन का हाल-बेहाल
टॉप क्रिप्टोकरेंसी में शामिल बिनांस क्वाइन (बीएनबी) का दाम 4.67 फीसदी या 929 रुपये कम होकर 18,965 रुपये पर आ गया, जबकि डॉजक्वाइन की कीमत में 0.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 4.85 रुपये की रह गई। वहीं पोल्काडॉट के दाम में 7 फीसदी, लाइटक्वाइन में 3 फीसदी, तो वहीं शीबा इनु का भाव 4.30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।