फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Cryptocurrency ›   Crypto market crash again bitcoin at lowest label after fall 10pc know about other cryptocurrency

Crypto Crash: क्रिप्टो बाजार के लिए अमंगल साबित हुआ मंगल, बिटक्वाइन-इथेरियम समेत टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी धराशायी

Tue, 14 Jun 2022 12:07 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jun 2022 12:07 PM IST
सार

Crypto Currency Market Crashed Today: बिटक्वाइन का दाम मंगलवार को 2,10,852 रुपये कम होकर 18,96,813 रुपये रह गया। इस कीमत पर इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बुरी तरह टूटकर 37.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है। इथेरियम ने भी लदातार दूसरे दिन अपने निवेशकों को करारा झटका दिया है। 

विज्ञापन
Crypto market crash again bitcoin at lowest label after fall 10pc know about other cryptocurrency
क्रिप्टो बाजार धराशायी - फोटो : Istock

विस्तार

मंगलवार का दिन भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले लोगों के लिए बेहद खराब दिन साबित हुआ। क्रिप्टो बाजार में ऐसी सुनामी आई, जिसकी भरपाई हाल फिलहाल होना संभव नहीं। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का दाम जहां सोमवार को 12 फीसदी टूटा था, तो  मंगलवार को फिर इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। 

विज्ञापन


घटकर यहां पहुंची बिटक्वाइन की कीमत
बिटक्वाइन का दाम 2,10,852 रुपये कम होकर 18,96,813 रुपये रह गया। इस कीमत पर इस डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बुरी तरह टूटकर 37.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है। बिटक्वाइन के साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम ने भी लदातार दूसरे दिन अपने निवेशकों को करारा झटका दिया है। इसमें 7.70 फीसदी या 8,515 रुपये की गिरावट आई है और इसका दाम घटकर 1,02,081 रुपये पर आ गया है।  इथेरियम का बाजार पूंजीकरण फी कम होकर 12.6 ट्रिलियन रुपये रह गया है। 
विज्ञापन


टेथर समेत टॉप-10 करेंसी लाल निशान पर
मंगलवार को क्रिप्टो बाजार में आई जोरदार गिरावट के बीच सिर्फ टेथर क्वाइन, जो कि बीते कुछ दिनों से बढ़त में दिखाई दे रहा था, वह भी लाल निशान पर पहुंच गया। इसकी कीमत में 0.38 फीसदी या 0.32 रुपये की कमी आई और इसका दाम कम होकर 83.53 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा बाजार में कारोबार करने वाली टॉप-10 डिजिटल करेंसी गिरावट में कारोबार करती हुईं नजर आईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनांस से लेकर डॉजक्वाइन का हाल-बेहाल
टॉप क्रिप्टोकरेंसी में शामिल बिनांस क्वाइन (बीएनबी) का दाम 4.67 फीसदी या 929 रुपये कम होकर 18,965 रुपये पर आ गया, जबकि डॉजक्वाइन की कीमत में 0.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 4.85 रुपये की रह गई। वहीं पोल्काडॉट के दाम में 7 फीसदी, लाइटक्वाइन में 3 फीसदी, तो वहीं शीबा इनु का भाव 4.30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Business News और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित Breaking News
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed