फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Zerodha founder Nithin And Nikhil Kamath may Become Highest Paid Directors Of A Startup

जेरोधा: 100 करोड़ रुपये हो सकती है नितिन और निखिल कामत की सालाना सैलरी

Sat, 29 May 2021 12:06 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 29 May 2021 12:06 PM IST
सार

जेरोधा के बोर्ड ने निखिल और नितिन कामत को 100 करोड़ रुपये तक की सालाना सैलरी को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Zerodha founder Nithin And Nikhil Kamath may Become Highest Paid Directors Of A Startup
नितिन कामत और निखिल कामत - फोटो : सोशल मीडिया: फेसबुक

विस्तार

जेरोधा के संस्थापक नितिन कामत और निखिल कामत की सालाना सैलरी अब 100 करोड़ रुपये हो सकती है। इतना ही वेतन नितिन का पत्नि सीमा पाटिल का भी होगा। कंपनी के बोर्ड ने निखिल और नितिन कामत को 100 करोड़ रुपये तक की सालाना सैलरी को मंजूरी देते हुए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया है। 

विज्ञापन


300 करोड़ रुपये होगा परिवार का सालाना वेतन
नितिन, निखिल और सीमा का मूल वेतन मूल वेतन इस हिसाब से तीनों की बेसिक सैलरी 4.17 करोड़ रुपये प्रति माह होगा। इसके साथ उन्हें 4.17 करोड़ रुपये के इंसेंटिव और भत्ते मिलेंगे। इस तरह परिवार का सालाना वेतन 300 करोड़ रुपये हो जाएगा। 
विज्ञापन


Entracker की रिपोर्ट के अनुसार, इस सैलरी के साथ ये तीनों देश में किसी स्टार्टअप के सबसे ज्यादा सैलरी वाले सह-संस्थापक और डायरेक्टर बन गए हैं। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नितिन कामत ने कहा है कि यह केवल एक रेजोल्यूशन है और इसका अर्थ यह नहीं है कि वे आवश्यक रूप से इस राशि को ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन टीवी के प्रमोटर ने लिया 87.5 करोड़ रुपये का वेतन
सन टीवी के प्रमोटर कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि मारन ने वित्त वर्ष 2020 में 87.5 करोड़ रुपये का वेतन लिया था और हीरो मोटोकॉर्प के प्रमोटर पवन मुंजन ने 84.6 करोड़ रुपये का वेतन लिया।


डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है जेरोधा 
जेरोधा एक डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है, जो खुदरा और इंस्टीट्यूशनल दोनों ही तरह की ब्रोकिंग सेवाएं देती है। इसके अतिरिक्त यह म्यूचुअल फंड, कमोडिटी और बॉन्ड में निवेश की भी सुविधा देती है। इसकी स्थापना साल 2010 में हुई थी। जेरोधा काफी कम शुल्क में निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने की सुविधा देती है।ग्राहकों की संख्या के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म है। इसका मुख्यालय बंगलूरू में है। महामारी के दौरान कंपनी का खुदरा आधार 20 लाख से 50 लाख बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed