फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Zee Entertainment moves Bombay High Court against Invesco demand for EGM

जी-सोनी डील में अड़चन: इन्वेस्को की EGM बुलाने की मांग पर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची जी एंटरटेनमेंट

Sat, 02 Oct 2021 05:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 02 Oct 2021 05:05 PM IST
सार

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment) में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 4.77 फीसदी है। वहीं फंड हाउसेज और अन्य निवेशकों की हिस्सेदारी 95.23 फीसदी है। 

विज्ञापन
Zee Entertainment moves Bombay High Court against Invesco demand for EGM
बिजनेस कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment) ने निवेशक इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन दोनों कंपनियों ने जी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को हटाने की मांग की है। इसके अवाला उन्होंने कई मामलों पर चर्चा करने के लिए असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने की मांग की थी। 

विज्ञापन


पुनीत गोयनका को पद से हटाने की मांग गलत 
इस संदर्भ में जी एंटरटेनमेंट का कहना है कि पुनीत गोयनका को एमडी पद से हटाने की मांग गलत और गैर कानूनी है। मामले में स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि वह शेयरधारकों के हित में ईजीएम नहीं बुलाएगी। मामले में कंपनी ने कानूनी सलाह ली है। 
विज्ञापन


अटक सकती है सोनी पिक्चर्स के साथ डील
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में इस मामले की सुनवाई चार अक्तूबर को होगी। इस संदर्भ में कानूनी जानकारों का कहना है कि अगर शेयरधारकों ने इन्वेस्को का साथ दिया, तो पुनीत गोयनका का पद से हटना तय है। ऐसे में कंपनी की सोनी पिक्चर्स के साथ डील भी अटक सकती है। मालूम हो कि अगर कोई कंपनी किसी कंपनी में 10 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी रखती है और वह ईजीएम बुलाने के लिए नोटिस देती है, तो कंपनी को तीन हफ्तों के अंदर ईजीएम बुलानी होती है। जी एंटरटेनमेंट में इन्वेस्को की करीब 18 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वेस्को का मानना था कि कंपनी का कॉर्पोरेट गवर्नेंस कमजोर है। इन्वेस्को ने ही जी एंटरटेनमेंट में दो स्वतंत्र निदेशकों और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पुनीत गोयनका को हटाने की मांग की थी। दो स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा तो दे दिया, लेकिन पुनीत गोयनका ने पद नहीं छोड़ा। 


जी लिमिटेड के बोर्ड ने पहले ही विलय के लिए मंजूरी दे दी है। पुनीत गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने रहेंगे। दोनों कंपनियों के टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी को मर्ज किया जाएगा। दोनों कंपनियों के बीच नॉन-बाइंडिंग अग्रीमेंट का करार हुआ है। डील का ड्यू डिलिजेंस अगले 90 दिनों में पूरा होगा। मौजूदा प्रमोटर फैमिली जी के पास अपनी हिस्सेदारी को चार फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी तक करने की पूरी स्वतंत्रता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed