मुनाफा: दूसरी तिमाही में विप्रो और इंफोसिस को हुआ जबरदस्त लाभ, जानें कितना पहुंचा दोनों कंपनियों का राजस्व
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो को जबरदस्त लाभ हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 2,930.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही उसका राजस्व 19,667.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ, इंफोसिस ने भी दूसरी तिमाही में खूब लाभ कमाया है। कंपनी का प्रॉफिट 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5421 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का राजस्व 20.5 फीसदी बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Wipro Q2 consolidated profit rises by 17% to Rs 2,930.6 cr, revenue up at Rs 19,667.4 cr
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2021
Infosys Q2 net profit up 11.9 pc at Rs 5,421 crore; revenue rises 20.5 pc to Rs 29,602 crore: Co filing
— Press Trust of India (@PTI_News) October 13, 2021
तिमाही के दौरान विप्रो की एकीकृत आय करीब 30 प्रतिशत के उछाल से 19,667.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,114.5 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,484.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि उसका आईटी सेवा कारोबार सालाना आधार पर 29.5 प्रतिशत बढ़कर 19,378.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
उधर, देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस की एक साल पहले समान तिमाही में उसकी आमदनी 4,570 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,845 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बंगलूरू की कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 16.5-17.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने अपने राजस्व में 14 से 16 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।