फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Vijay Mallya bank accounts frozen, orders British High Court

विजय माल्या को लगा झटका, नहीं निकाल सकेंगे लंदन के बैंक खाते से पैसे

Thu, 18 Apr 2019 12:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 18 Apr 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya bank accounts frozen, orders British High Court
Vijay Mallya

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटिश हाई कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। माल्या लंदन के आईसीआईसीआई बैंक से अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे। दरअसल ब्रिटिश हाई कोर्ट के जज मास्टर डेविड कुक ने भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बैंकों के आईसीआईसीआई बैंक की लंदन शाखा में जमा माल्या के 2.34 करोड़ रुपये तक पहुंच का अंतरिम आदेश दिया है। 

विज्ञापन


विजय माल्या वसूली की कोशिशों से राहत पाने के लिए ब्रिटिश हाई कोर्ट को समझा पाने में नाकामयाब रहे। बुधवार को कोर्ट ने माल्या के लंदन स्थित बैंक अकाउंट से 2,59,000 पाउंड यानी 2.34 करोड़ रुपये पर कब्जा पाने भारतीय बैंकों की कोशिश के खिलाफ कोई आदेश पारित करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने रखी ये शर्त

इसके साथ ही हाई कोर्ट ने शर्त रखी है कि जब तक माल्या के खिलाफ चल रहे मामलों पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक बैंक यह धन निकाल नहीं सकेंगे। बता दें कि लंदन में मौजूद माल्या पर ब्रिटिश अदालतों में मामले चल रहे हैं, यह उनमें से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेट पर जताया था दुख

इससे पहले आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के लेकर भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने दुख जताया था। माल्या ने ट्वीट कर जेट एयरवेज के डूबने को लेकर सहानुभूति जताई थी। माल्या ने ट्विटर पर कहा था कि जेट के प्रतियोगी होने के बाद भी मेरी सहानुभूति कंपनी के पूर्व निदेशक नरेश गोयल और उनकी पत्नी गीता गोयल के साथ है। उन्होंने कहा था कि नरेश गोयल पर भारत गर्व महसूस कर सकता है। जेट एयलाइन लोगों को अच्छी सर्विस देती आई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed