{"_id":"5d34659c8ebc3e6cdf2c8ccd","slug":"usfda-department-may-ban-two-sharbet-brands-of-patanjali-ayurved-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि पर अमेरिका में हो सकता है केस, शर्बत की बिक्री पर लग सकती है रोक","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
पतंजलि पर अमेरिका में हो सकता है केस, शर्बत की बिक्री पर लग सकती है रोक
Sun, 21 Jul 2019 06:48 PM IST
paliwal पालीवाल
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद पर अमेरिकी खाद्य विभाग केस दर्ज कर सकता है। इसके अलावा कंपनी पर तीन लाख डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा अमेरिका में कंपनी के दो शर्बत ब्रांड की बिक्री पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
कंपनी के दो शर्बत ब्रांड पर अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने आहार और औषधि संबंधी अलग-अलग दावे पाए हैं। यूएसएफडीए ने इस बाबत एक रिपोर्ट भी जारी की है।
विज्ञापन
भारत में दावे ज्यादा
अमेरिकी विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी द्वारा भारत में बेचे जाने के लिए तैयार किए गए दो शर्बत उत्पादों पर लगे लेबल पर ‘‘अतिरिक्त औषधीय एवं आहार संबंधी दावे’’ पाए गए जबकि अमेरिका निर्यात किए जाने वाली बोतलों पर ऐसे दावे कम थे।
विज्ञापन