फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   US Supreme Court Google Wins Technology Dispute Over Oracle

कॉपीराइट विवाद: गूगल को ऑरेकल के साथ विवाद में मिली जीत, जानिए क्या है मामला

Tue, 06 Apr 2021 02:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 06 Apr 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
US Supreme Court Google Wins Technology Dispute Over Oracle
गूगल - फोटो : google

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ऑरेकल के साथ कॉपीराइट विवाद में गूगल के पक्ष में फैसला दिया है। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों ने राहत की सांस ली है। न्यायालय ने कहा कि गूगल ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग प्रणाली के लिए विकास के लिए कोड को 'नकल' कर कुछ गलत नहीं किया है। अब इस प्रणाली का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन में होता है। कैलिफोर्निया बेस्ड दुनिया की दो दिग्गज कंपनियां 11 साल से जो जंग लड़ रही थी, उसमें गूगल ने बाजी मार ली है

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला?
एंड्रॉयड के विकास के लिए गूगल ने नए कंप्यूटर कोड की लाखों लाइनें लिखी थीं। इसे 2007 में जारी किया गया था। इसके अलावा उसने ऑरेकल के जावा प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट वाले कोड की 11,500 लाइनें भी इस्तेमाल की थीं। ऑरेकल ने इसके लिए गूगल को अरबों डॉलर का भुगतान करने को कहा था।
विज्ञापन


मालूम हो कि ओरेकल ने साल 2018 में सैन फ्रांसिस्को फेडरल कोर्ट में लड़ाई जीत ली थी। इसमें कंपनी ने आठ अरब डॉलर का मुआवजा पाने का हक पाया था। इस बार अगर ऑरेकल मुकदमा जीतती, तो उसे 20-30 अरब डॉलर की रकम मिल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने कोड को कॉपी करने को उचित बताया
न्यायालय ने इस मामले में 6-2 के साथ गूगल के पक्ष में फैसला दिया है। न्यायालय ने कोड को कॉपी करने को उचित बताया है। इस फैसले से कई बड़ी और छोटी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने राहत की सांस ली है। उद्योग की दो दिग्गज कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम ने इस मामले में गूगल का पक्ष लिया था।


ऑरेकल को इस मामले में फिल्म और रिकॉर्डिंग उद्योग के साथ प्रकाशकों का समर्थन मिला था। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भी ऑरेकल का पक्ष लिया था। गूगल और ऑरेकल दुनिया की दो शीर्ष तकनीकी कंपनियां हैं। दोनों की मिश्रित कीमत 175 अरब डॉलर से भी अधिक है। दोनों ही कंपनियां कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed