फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   trump administration rejects h1b visa of most of indian it companies

भारतीय आईटी कंपनियों को नहीं मिला एच1बी वीजा में विस्तार, कड़े किए नियम

Fri, 08 Mar 2019 11:30 AM IST
रचना शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
trump administration rejects h1b visa of most of indian it companies

ट्रंप प्रशासन ने भारतीय आईटी कंपनियों को बड़ा झटका देते एच1बी वीजा का विस्तार देने से मना कर दिया है। इससे इन कंपनियों में काम करने वाले करीब 8742 कर्मचारियों को स्वदेश वापस लौटना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

2018 में रद्द किए आवेदन

अमेरिकी प्रशासन ने इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी लिमिटेड (टीसीएस), कॉग्निजेंट, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजी द्वारा दिए गए अपने कर्मचारियों के वीजा को आगे बढ़ाने के करीब दो-तिहाई आवेदन को 2018 में रद्द कर दिया था। कॉग्निजेंट, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो के करीब 7933 आवेदन रद्द किए गए हैं। कुल 30 आईटी कंपनियों के 13 हजार आवेदन को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द हुए इतने आवेदन

कॉग्निजेंट के 3,548 आवेदन, इंफोसिस के 2,042 आवेदन और टीसीएस के 1744 आवेदन को रद्द किया गया था। इन छह कंपनियों के केवल 16 फीसदी आवेदन को आगे बढ़ाया गया। 

अमेरिकी कंपनियों को एच1बी वीजा में वृद्धि

हालांकि जो भारतीय आईटी कर्मचारी अमेरिकी कंपनियों जैसे कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एप्पल में काम करते हैं, उनको एच1बी वीजा के विस्तार आवेदन सबसे ज्यादा स्वीकार किए गए हैं। व्हाइट हाउस को एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों के काम करने के अधिकार को समाप्त करने के लिए मौजूदा नियमों में बदलाव करने का औपचारिक रूप से प्रस्ताव मिला है। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम एच-1बी वीजाधारकों के 90,000 से अधिक जीवनसाथियों को प्रभावित करेगा। इनमें बड़ी संख्या भारतीयों की है। 

व्हाइट हाउस अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रस्तावित विनियमन की समीक्षा करेगा। इसके लिए वह विभिन्न एजेंसियों से इस संबंध में राय ले सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ हफ्तों से लेकर कई महीनों तक का समय लग सकता है।इस कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि समीक्षा और टिप्पणी की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रस्तावित विनियमन अंतिम रूप नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed