फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   TPG Group to invest Rs 7500 crore in Tata Motors new electric vehicle subsidiary

समझौता: टाटा मोटर्स में 7500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा टीपीजी ग्रुप

Tue, 12 Oct 2021 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 12 Oct 2021 10:16 PM IST
सार

टीपीजी ग्रुप, टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक वाहन सहायक कंपनी में 7500 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
TPG Group to invest Rs 7500 crore in Tata Motors new electric vehicle subsidiary
टाटा मोटर्स - फोटो : social media

विस्तार

एक निजी इक्विटी फर्म टीपीजी ग्रुप टाटा मोटर्स के साथ बड़े समझौते की तैयारी में है। यह ग्रुप टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक वाहन सहायक कंपनी में 7500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसकी घोषणा टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने खुद की है। चंद्रशेखरन ने कहा, 'मुझे खुशी है कि टीपीजी राइज क्लाइमेट हमारे साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। हम रोमांचक उत्पादों में सक्रिय रूप से निवेश करना जारी रखेंगे। हम 2030 तक केंद्र सरकार के 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी 30 फीसदी करने के लक्ष्य में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए उत्साहित और प्रतिबद्ध हैं।'

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, टीपीजी राइज क्लाइमेट अपने सह-निवेशक के साथ 11 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इसके आधार पर कंपनी का इक्विटी मूल्यांकन 9.1 अरब डॉलर का आंका गया है।पहली किश्त के पूरा होने की तारीख से 18 महीने की अवधि में निवेश किश्तों में किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि पूंजी निवेश का पहला दौर 22 मार्च तक पूरा हो जाएगा और 2022 के अंत तक पूरे फंड का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed