फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tata Steel plans to scrap up to 3000 jobs in Europe

3,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, टाटा स्टील करने जा रही है छंटनी

Tue, 19 Nov 2019 02:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Nov 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Tata Steel plans to scrap up to 3000 jobs in Europe

अतिरिक्त आपूर्ति, कमजोर मांग और उच्च लागत की वजह से सोमवार को टाटा स्टील ने बड़ा बयान दिया है। कंपनी 3,000 से अधिक लोगों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। यूरोप के ऑफिस से कंपनी कर्मचारियों को बाहर निकालेगी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में रॉयटर्स को एक अधिकारी ने कहा कि टाटा समूह के यूरोपीय मुख्य कार्यकारी हेनरिक एडम ने कि कहा था कि जल्द कंपनी यूरोपीय व्यापार में नौकरी में कटौती कर सकती है। तब कंपनी द्वारा इसके आंकड़े जारी नहीं किए गए थे कि वो कितने कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

विज्ञापन

ये है कंपनी की योजना

मामले में टाटा ने कहा है कि कंपनी की योजना है कि वो बिक्री बढ़ाकर और यूरोपीय कारोबार में 3,000 कर्मचारियों की छंटनी करके प्रदर्शन में सुधार करेगी। इसमें से दो-तिहाई कर्मचारी कार्यालय आधारित काम करने वाले होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में शुरू किया था प्रवर्तन कार्यक्रम

इससे पहले जून माह में भारतीय कंपनी टाटा स्टील ने यूरोपीय कारोबार को बेहतर करने के लिए एक प्रवर्तन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में टाटा ने नीदरलैंड और वेल्स में स्टील निर्माण शुरू किया था।

कार्यालय बंद नहीं करेगी कंपनी

टाटा ने कहा है कि छंटनी का कारण केवल अतिरिक्त आपूर्ति, कमजोर मांग और उच्च लागत है। कंपनी किसी कार्यालय को बंद नहीं करेगी। इसका उद्देश्य सिर्फ टाटा स्टील यूरोप के कारोबार को बढ़ाना है और मार्च 2021 तक मुनाफा कमाना है। 

एबिटडा में आई कमी

अप्रैल 2019 को शुरू वित्त वर्ष के शुरुआती छह महीनों में टाटा स्टील यूरोप के एबिटडा में 90 फीसदी की कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed