{"_id":"5eb11c41d986db4e2871014d","slug":"tata-steel-ceo-tv-narendran-steps-down-as-isa-president-company-leaves-isa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISA से बाहर हुई टाटा स्टील, CEO टीवी नरेंद्रन ने भी संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
ISA से बाहर हुई टाटा स्टील, CEO टीवी नरेंद्रन ने भी संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Tue, 05 May 2020 01:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 05 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
टाटा स्टील लिमिटेड ने भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) की सदस्यता छोड़ दी है। आईएसए इस्पात उद्योग का शीर्ष संगठन है। कंपनी के संघ की सदस्यता छोड़ने के साथ ही कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
दो वर्ष की अवधि के लिए होता है अध्यक्ष का चुनाव
हालांकि नरेंद्रन को इस पद पर अगस्त तक रहना था। संघ के अध्यक्ष का चुनाव दो वर्ष की अवधि के लिए होता है। इस संदर्भ में टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा कि, 'टाटा स्टील ने भारतीय इस्पात संघ की सदस्यता छोड़ने का फैसला कई पक्षों को ध्यान में रखते हुए लिया है।' मालूम हो कि नरेंद्रन विश्व इस्पात संघ (वर्ल्डस्टील) की कार्यकारी समिति के भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
ये कंपनियां हैं आईएसए की सदस्य
इसी के अनुरूप नरेंद्रन ने आईएसए के अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। हालांकि उनके अचानक पद छोड़ने का कारण नहीं बताया गया है। आईएसए की सदस्य जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर और आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील जैसी कंपनियां हैं।
विज्ञापन
हरे निशान पर टाटा स्टील का शेयर
मंगलवार को टाटा स्टील का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। 279 पर खुलने के बाद यह दोपहर 1.16 बजे 3.35 अंक (1.22 फीसदी) की तेजी के साथ 276.95 के स्तर पर था। जबकि पिछले कारोबारी दिन टाटा स्टील का शेयर 273.60 के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 314.43 अरब रुपये है।