इंडिगो का धमाकेदार ऑफर, मात्र 999 रुपये में करें हवाई सफर
गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई घूमने जाता है। इस मौके पर इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक ऑफर निकाला है। अब आप देश-विदेश के कई शहरों में सस्ता किराया देकर सफर कर सकते हैं। कंपनी यात्रियों को गर्मी की छुट्टियों में सस्ते में यात्रा करने का मौका दे रही है।
सेल के तहत कंपनी 10 लाख सीटें सस्ते में उपलब्ध करा रही है। सस्ती हवाई टिकट के साथ यात्रियों को कैशबैक भी मिलेगा। डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया 999 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का किराया 3,499 रुपये से शुरू हो रहा है।
🌞 Come and say hello to our 4-days’ sale for the summer with domestic flights starting at INR999* and international flights starting at INR3499*. Beat the heat with our exclusive fares 🏖 as they won’t last forever.https://t.co/XQjun7uSrI pic.twitter.com/1kSssHqZlt
विज्ञापन विज्ञापन— IndiGo (@IndiGo6E) June 11, 2019
आज से शुरू हुई सेल
इंडिगो के इस खास ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको 11 जून से 14 जून के बीच टिकट बुक करानी होगी और आप 26 जून से 28 सितंबर तक सफर कर सकेंगे।
इन यात्रियों को मिलेगा कैशबैक
अगर आप इंडसइंड बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदते हैं तो आपको 20 फीसदी यानी करीब 2000 रुपये कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए आपको कम से कम 4000 रुपये खर्च करने होंगे।
वहीं आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रिडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको पांच फीसदी यानी करीब 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको कम से कम 6000 रुपये खर्च करने होंगे।
देने होंगे इतने पैसे
दिल्ली से अहमदाबाद की टिकट आपको 1799 रुपये में मिल जाएगी। दिल्ली से अमृतसर और जयपुर की टिकट आपको क्रमश: 1799 और 1499 में मिल जाएगी। दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए आपको 1799 रुपये खर्च करने होंगे। मुंबई से अहमदाबाद जाने की टिकट आपको 1299 रुपये में मिल जाएगी। वहीं मुंबई से दिल्ली जाने के लिए आपको 2499 रुपये खर्च करने होंगे। अन्य जानकारी आपको इंडिगो की वेबसाइट से मिल जाएगी।