फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   special court in Delhi sends Yasmin Kapoor to Enforcement Directorate remand till October 9

विमानन घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर यास्मीन कपूर, ये है पूरा मामला

Thu, 03 Oct 2019 12:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
special court in Delhi sends Yasmin Kapoor to Enforcement Directorate remand till October 9

दिल्ली में एक स्पेशल कोर्ट ने यास्मीन कपूर को नौ अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले सीबीआई ने विमानन घोटाले के संबंध में कॉर्पोरेट बिचौलिए दीपक तलवार के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। इस घोटाले से एयर इंडिया को कथित रूप से नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये है पूरा मामला

विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिसोदिया के सामने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा आठ और अन्य आरोपों के तहत अंतिम रिपोर्ट दायर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


तलवार ने एयर इंडिया के लाभ वाले मार्गों और समय को छोड़ने के लिए और विदेशी एयरलाइनों को फायदा पहुंचाने के लिए बातचीत में बिचौलिए के तौर पर काम किया था। 


आरोप पत्र में दीपक तलवार के अलावा, उसके करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर, माया बी पुरी, स्टोन ट्रैवल प्राइवेट लिमिटिड, सीडर ट्रैवल्स, दीपक तलवार एंड एसोसिएट्स एवं एशिया फील्ड लिमिटिड के भी नाम हैं।

यास्मीन को दी थी अग्रिम जमानत

अदालत ने यास्मीन को 22 मार्च को अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन तलवार फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

न्यायाधीश ने 26 जुलाई को तलवार की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके कुछ देर बाद ही सीबीआई ने अदालत कक्ष से तलवार को हिरासत में ले लिया था। उसे नौ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed