फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   SC to sahara, submit 600 crores on time or Roy will go to Jail

सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट का झटका, कहा- 600 करोड़ जमा कराएं या जेल जाएं

Fri, 13 Jan 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
SC to sahara, submit 600 crores on time or Roy will go to Jail
सहारा प्रमुख सुब्रत राय - फोटो : getty images

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख को 600 करोड़ रुपये जमा करने की मियाद बढ़ाने से इनकार किया है। शीर्ष अदालत ने साफ किया है कि अगर छह फरवरी तक सेबी-सहारा खाते में 600 करोड़ रुपये जमा नहीं किए गए तो सहारा प्रमुख को वापस जेल जाना होगा। नोटबंदी और अर्थव्यवस्था में सुस्ती का हवाला देते हुए सहारा ने रकम जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की गुहार की थी। हालांकि शीर्ष अदालत ने सहारा को लंदन केखाते से 35 मिलियन पाउंड सेबी-सहारा खाते में ट्रांसफर करने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि छह फरवरी तक रकम जमा न करने पर सहारा प्रमुख को वापस जेल जाना होगा। गत 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को छह फरवरी तक 600 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


पीठ ने सहारा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की उस दलील को खारिज कर दिया है कि नोटबंदी और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण रकम जुटाने में परेशानी हो रही है। सिब्बल का कहना था कि फिलहाल मंदी का दौर है। पीठ ने कहा कि जब यह आदेश दिया गया था तब भी हालात ऐसे ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सहारा प्रमुख को जेल जाना होगा'

SC to sahara, submit 600 crores on time or Roy will go to Jail
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

पीठ ने यह भी कहा कि निर्धारित समय-सीमा केभीतर रकम नहीं जमा हुआ तो न सिर्फ सहारा प्रमुख को जेल जाना होगा बल्कि रिसीवर नियुक्त पर संपत्तियों की नीलामी भी हो सकती है। पीठ ने याद दिलाया कि मां के अंतिम संस्कार करने के लिए सहारा प्रमुख को पैरोल दी है और वो काम अब पूरा हो चुका है। साथ ही पीठ ने यह भी सवाल उठाया कि गत वर्ष छह मई को पैरोल मिलने केबाद अब तक कितनी रकम सेबी-सहारा के खाते में जमा हुए हैं। 

पीठ ने सिब्बल से कहा कि अदालत से आपको कितनी बार मौके दिए गए हैं। इस मामले के लिए अदालत अब तक कितना समय खर्च कर चुकी है। विवाद 2012 में शुरू हुआ था और अब 2017 आ गया। 

सुनवाई केदौरान सिब्बल ने विजय माल्या का जिक्र करते हुए कहा कि एक उद्योगपति है, जो बैंकों का 6500 करोड़ रुपये लेकर भाग गया है जबकि सहारा प्रमुख पर तो बैंकों का एक रुपया कर्ज नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed