फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   samsung chief to be charged with bribery and embezzlement amid corruption scandal

करप्शन केसः सैमसंग के मालिक पर चलेगा धोखाधड़ी, गबन का मुकदमा

Tue, 28 Feb 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
samsung chief to be charged with bribery and embezzlement amid corruption scandal
करप्शन केस में फंसे सैमसंग के मालिक ली जे योंग पर अब धोखाधड़ी और गबन के आरोप में भी मुकदमा चलेगा। हाल में पुलिस द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया था। साउथ कोरिया के स्पेशल अभियोजन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।  
विज्ञापन


ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग के शेयर धड़ाम हो गए थे। सियोल की स्थानीय अदालत में चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने ली को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने फौरन आदेश का पालन करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ली को एक सिंगल सेल में रखा गया है, जिसमें उन्हें एक टीवी और डेस्क की सुविधा दी गई है। 

पिछले महीने की गई थी ली की गिरफ्तारी की मांग

जनवरी में दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने स्थानीय अदालत से मांग की थी, कि सैसमंग के उपाध्यक्ष ली जे योंग को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ली पर आरोप है कि उन्होने देश में हुए राजनीतिक घोटाले में रिश्वत ली है। इस वजह से राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे पर महाअभियोग का मुकदमा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ली की गिरफ्तारी से सैमसंग को लगा बट्टा

samsung chief to be charged with bribery and embezzlement amid corruption scandal
ली सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन ही के बेटे हैं। इस केस की तहकीकात कर रहे अभियोजकों ने कोर्ट से गिरफ्तारी की मांग की थी। कोर्ट ने अभियोजकों की इस दलील को मान लिया है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी बड़ी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

अभियोजकों के प्रवक्ता ली क्यू चूल ने कहा कि, हमारे लिए देश की अर्थव्यवस्था का अपना महतव है लेकिन कानून का राज कायम करना उससे ज्यादा अहम है। ली ने कहा कि हम आगे भी अपनी जांच जारी रखेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे कि कौन से अभियोजन सैमसंग के अधिकारियों पर लगाने चाहिए।

यह है मामला

samsung chief to be charged with bribery and embezzlement amid corruption scandal
सैमसंग
सैमसंग ने अपने ग्लैक्सी नोट 7 को विश्व भर से आग लगने की घटनाओं के बाद रिकॉल किया था। लेकिन इससे कंपनी की इमेज को इतना नुकसान नहीं पहुंचा जितना इस मामले से पहुंचा है।

राष्ट्रपति पार्क पर आरोप है कि उन्होने अपनी दोस्त चोई सून सिल को फायदा पहुंचाने के लिए 7 करोड़ डॉलर लिए थे, जिसमें सैमसंग ने 2 करोड़ डॉलर दिए थे।

इतना ही नहीं सैमसंग ने 90 हजार करोड़ डॉलर में चोई की बेटी के लिए घोड़ा भी खरीदकर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed