फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Retail raised 47265 Crore rupees by selling more than 10 percent stake in these companies

25 सितंबर से अब तक रिलायंस रिटेल ने जुटाए 47265 करोड़ रुपये, बेची 10.09 फीसदी हिस्सेदारी

Fri, 20 Nov 2020 01:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Nov 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Reliance Retail raised 47265 Crore rupees by selling more than 10 percent stake in these companies
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी खुदरा इकाई में कुछ विदेशी निवेशकों को 10.09 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने 25 सितंबर से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में अपनी 10.09 फीसदी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनियों सिल्वर लेक पार्टनर, केकेआर, जीआईसी, टीपीजी और जनरल अटलांटिक के साथ-साथ सरकारी संपत्ति कोष मुबाडला, एडीआईए और पीआईएफ को बेची। 

विज्ञापन

 
निवेशक निवेश की तारीख निवेश की राशि (करोड़ रुपये में) हिस्सेदारी (फीसदी में)
 
सिल्वर लेक पार्टनर्स 25 सितंबर 2020 7500 1.60
सिल्वर लेक पार्टनर्स को. इन्वेस्टर्स 9 अक्तूबर 2020 1875 0.40
केकेआर 14 अक्तूबर 2020 5550 1.19
मुबाडला 15 अक्तूबर 2020 6247.50 1.33
मुबाडला 15 अक्तूबर 2020 5512.50 1.18
जीआईसी 16 अक्तूबर 2020 5512.50 1.18
टीपीजी 19 अक्तूबर 2020 1837.50 0.39
टीपीजी 21 अक्तूबर 2020 3675 0.78
पीआईएफ  9 नवंबर 2020 9555 2.04
कुल राशि   47265 10.09


रिलायंस रिटेल की देशभर में 12,000 दुकानें
इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि, 'आरआरवीएल को हिस्सेदारी बिक्री से अपने वित्तीय भागदारों से 47,265 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके एवज में उन्हें 69.27 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए गए।' आरआरवीएल की अनुषंगी रिलायंस रिटेल लिमिटेड देश की सबसे बड़ी, तीव्र वृद्धि वाले खुदरा कारोबार का परिचालन करती है। इसके देशभर में 12,000 दुकानें हैं।
विज्ञापन


पहले जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए जुटाए थे 1.52 लाख करोड़ रुपये
इसके कारोबार में सुपरमार्केट, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें, थोक कारोबार, फैशन दुकानें, ऑनलाइन किराना दुकान जियो मार्ट शामिल हैं। हिस्सेदारी बेचकर जुटाई गई राशि से रिलायंस रिटेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में मजबूती के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेगी। इससे पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए फेसबुक, गूगल जैसे निवेशकों से 1.52 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed