{"_id":"627782bd5d04b172db4a79de","slug":"reliance-retail-opens-7-new-stores-daily-creates-1-5-lakh-new-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस रिटेल: रोजाना खोले 7 नए स्टोर्स, 1.5 लाख नई नौकरियां दी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिलायंस रिटेल: रोजाना खोले 7 नए स्टोर्स, 1.5 लाख नई नौकरियां दी
Sun, 08 May 2022 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 08 May 2022 02:13 PM IST
सार
रिलायंस रिटेल ने जो 1.5 लाख नई नौकरियां दी हैं उनमें से 1 लाख से अधिक नौकरियां छोटे शहरों में दी गई हैं।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस रिटेल का चमकदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कंपनी का दावा है कि पिछले वित्तीय वर्ष में उसने रिकॉर्ड 1.50 लाख नई नौकरियां प्रदान की हैं वह भी तब जब पूरी दुनिया कोविड माहमारी के दुष्परिणामों से जूझ रही थी। कंपनी के वित्तीय परिणामों के मुताबिक रिलायंस रिटेल का स्टाफ 70 फीसदी से बढ़कर 3 लाख 61 हजार हो गया है। रिटेल और अन्य बिजनेस में कुल मिलाकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 लाख 10 हजार नई नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस रिटेल ने जो 1.5 लाख नई नौकरियां दी हैं उनमें से 1 लाख से अधिक नौकरियां छोटे शहरों में दी गई हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक रिलायंस रिटेल छोटे व मझौले शहरों में नई नौकरियां इसलिए दे पाया क्योंकि इन शहरों में उसके स्टोर्स का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। स्टोर्स के साथ इन शहरों में डिजिटल और न्यू कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का विस्तार भी तेजी से हुआ है।
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में रिलायंस ने आश्चर्यचकित करने वाली रफ्तार से नए स्टोर्स खोले हैं। कंपनी ने रोजाना करीब सात नए स्टोर्स के हिसाब से कुल 2500 से अधिक स्टोर्स खोले। सिर्फ पिछली तिमाही में ही कंपनी ने 793 नए स्टोर्स अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। बताते चलें कि कंपनी के स्टोर्स की कुल संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलायंस रिटेल के ग्राहकों की संख्या 19 करोड़ 30 लाख के पार जा पहुंची है।
विज्ञापन
रिलायंस के स्टोर्स की संख्या 15 हजार के पार पहुंचने और नई नौकरियों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस वर्ष भी रिलायंस देश के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में कामयाब रही है और भारत के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक बनी हुई है। पिछले एक साल में हमने दो लाख 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को जोड़ा है। रिटेल और टेक्नोलॉजी बिजनेस ने नई नौकरियां पैदा करने में अहम रोल अदा किया है।
नए स्टोर खोलने और नई नौकरियां देने के साथ रिलायंस रिटेल ने इस वित्तीय वर्ष में कमाई भी खूब की है। रिटेल कारोबार का रिकॉर्ड वार्षिक राजस्व लगभग 200,000 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला, तिमाही आधार पर रिलायंस रिटेल की आय 31 मार्च 2022 को समाप्त हुई। चौथी तिमाही में बढ़कर 58,019 करोड़ रुपये हो गई है। पिछली तिमाही यानी दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी की आय 57,717 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। रिलायंस रिटेल का साल का नेट प्रॉफिट 7,055 करोड़ रुपये तथा चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 2,139 करोड़ रुपये रहा।