फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Industries will invest 371 crore rupees in Bill Gates venture Breakthrough Energy Ventures

बिल गेट्स के वेंचर में 371 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस

Fri, 13 Nov 2020 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 13 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries will invest 371 crore rupees in Bill Gates venture Breakthrough Energy Ventures
मुकेश अंबानी - फोटो : TWITTER

बाजार हैसियत के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी और मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अमेरिका की ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स लिमिटेड II LP (BEV) में पांच करोड़ डॉलर यानी करीब 371 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स की अगुवाई माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स कर रहे हैं। इसकी जानकारी रिलायंस ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दी। 

विज्ञापन


आठ से 10 सालों में होगा निवेश
इस संदर्भ में रिलायंस ने बताया कि इस निवेश को लेकर दोनों कंपनियों के बीच समझौता हो गया है। यह निवेश आगामी आठ से 10 सालों में किस्तों में किया जाएगा। दरअसल, ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स का मकसद ऊर्जा और कृषि की क्रांतिकारी तकनीकों में निवेश कर जलवायु संकट का समाधान खोजना है। इसके मद्देनजर कंपनी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस में नवाचार को सपोर्ट करने के लिए निवेशकों से जुटाई गई पूंजी को निवेश करेगी।
विज्ञापन


आगे रिलायंस ने कहा कि इस निवेश की भारत के लिए बहुत अहमियत होगी। इतना ही नहीं, इससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। मालूम हो कि इस लेनदेन को पूरा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी अनिवार्य है। इस निवेश में रिलायंस के प्रमोटर या ग्रुप कंपनीज का फायदा शामिल नहीं है। बता दें कि मुकेश अंबानी लंबे समय से ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों की वकालत करते रहे हैं। इसलिए यह निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदों से बेहतर रहे RIL के नतीजे
विश्लेषकों और बाजार के पंडिटों के अनुमानों को मात देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों में 9,567 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया था। हलांकि यह पिछले वर्ष की समाह तिमाही से 15 फीसदी कम है, पर ब्लूमबर्ग के एनालिस्ट सर्वे से कहीं अधिक है। ब्लूमबर्ग के एनालिस्ट सर्वे में करीब 9,017 करोड़ रुपये के लाभ का अनुमान लगाया गया था। कंपनी का कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ एक बार फिर 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ पिछली तिमाही के मुकाबले 28 फीसदी बढ़कर 10,602 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed