फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance industries profit rises by 18 percent due to jio and retail division

तिमाही नतीजेः JIO के कारण रिलायंस के मुनाफे में 18.32 फीसदी का इजाफा, इतनी बढ़ी आय

Fri, 18 Oct 2019 07:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
reliance industries profit rises by 18 percent due to jio and retail division
reliance industries limited

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18.32 फीसदी का मुनाफा हुआ है। इस मुनाफे में जियो की बड़ी हिस्सेदारी है। शुक्रवार को घोषित नतीजों के अनुसार कंपनी की आय में इस दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

इतना हुआ मुनाफा

कंपनी को सितंबर तिमाही में 11262 करोड़ का मुनाफा हुआ है। जियो और रिटेल डिवीजन की वजह से यह मुनाफा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 10,104 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 4.84 फीसदी बढ़कर के 1.64 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले साल 1.56 लाख करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन


दूसरी तिमाही रिलायंस इंडस्ट्रीज का जीआरएम (GRM) पिछली तिमाही के 8.10 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 9.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। एबिटडा  21,315 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,152 करोड़ रुपये रहा है जबकि इसी तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 13.6 फीसदी से बढ़कर 14.91 फीसदी पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटेल कारोबार से होनेवाली आय 27 फीसदी बढ़कर 41,202 करोड़ रुपये पर आ गई है जो कि वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में 32,436 करोड़ रुपये रही थी। पेट्रो केमिकल कारोबार से होनेवाली आय 2.5 फीसदी बढ़कर 38,538 करोड़ रुपये पर आ गई है जो कि वित्त वर्ष 20120 की पहली तिमाही में 37,611 करोड़ रुपये रही थी। रिफाइनिंग कारोबार से होनेवाली आय 4.4 फीसदी घटकर 97,229 करोड़ रुपये पर आ गई है जो कि वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में 1.01 लाख करोड़ रुपये रही थी।

ये रहे जियो के नतीजे

रिलायंस जियो का मुनाफा साल दर साल आधार पर 45.40 फीसदी बढ़कर के 990 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की  प्रति उपभोक्ता आय (ARPU) 120 रुपये रही। पहली तिमाही में रिलायंस जियो की एआरपीयू 122 रुपये रही थी। दूसरी तिमाही में रिलायंस जियो की आय 5.8 फीसदी बढ़कर 12,354 करोड़ रुपये रही है जो पिछली तिमाही में 11,679 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed