फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Industries has picked up two thirds of its own new gas from KG D6 block according to sources

रिलायंस ने खरीदी केडी-डी6 क्षेत्र की दो-तिहाई नई गैस, अन्य खरीदारों में गेल, शेल शामिल

Mon, 08 Feb 2021 11:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 08 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Reliance Industries has picked up two thirds of its own new gas from KG D6 block according to sources
रिलायंस - फोटो : पीटीआई

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नए नियमों के तहत नीलामी के लिए पेश केजी-डी6 ब्लॉक की अपनी नई गैस में से दो-तिहाई की खरीद खुद ही की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसमें से करीब 67 फीसदी गैस खरीदी है। शेष गैस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल, रॉयल डच शेल और अन्य ने खरीदी है। 

विज्ञापन


रिलायंस और उसकी भागीदारी ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को केजी-डी6 ब्लॉक के आर-श्रृंखला क्षेत्र से 75 लाख मानक घनमीटर प्रतिदिन (7.5 लाख एमएमएससीएमडी) की बढ़ी गैस का नीलामी की। इसे देश में पहली बार गैस मार्कर से बेंचमार्क किया गया है। यह नीलामी सरकार द्वारा अधिसूचित उदारीकृत मूल्य खोज नियमों के तहत की गई। इन नियमों के तहत गैस उत्पादन से संबद्ध इकाइयां भी प्राकृतिक गैस की खरीद के लिए बोली लगा सकती हैं। 
विज्ञापन


रिलायंस ने खरीदी 48 लाख घनमीटर गैस 
सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस ओ2सी ने शुक्रवार को साढ़े सात घंटे तक चली नीलामी में 48 लाख घनमीटर गैस की खरीद की। सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 8.5 लाख घनमीटर और शेल ने सात लाख घनमीटर गैस की खरीद की। वहीं अडाणी टोटल गैस ने एक लाख घनमीटर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने दो लाख घनमीटर और टॉरेस्ट गैस ने 20,000 घनमीटर गैस की खरीद की। अन्य खरीदारों में आईआरएम एनर्जी, पीआईएल और आईजीएस शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में रिलायंस को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है। रिलायंस ओ2सी नई इकाई है, जिसके तहत कंपनी की रिफाइनरी और पेट्रोरसायन परिसंपत्तियां आती हैं। ई-बोली की प्रक्रिया वेब-आधारित इलेक्ट्रॉनिक बोली मंच के जरिए क्रिसिल रिस्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर साल्यूशंकस लिमिटेड (क्रिस) ने की। यह एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो हाइड्रोकॉर्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के पैनल में है। क्रिस ने ई-प्रोक्यूरमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ईपीटीएल) के साथ भागीदारी में ई-बोली मंच तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed