{"_id":"5fa9259d8ebc3e9b874ee5da","slug":"reliance-and-saudi-aramco-deal-gaining-momentum-regarding-stake-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस-सऊदी अरामको डील: आगे बढ़ी 20 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर बातचीत","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
रिलायंस-सऊदी अरामको डील: आगे बढ़ी 20 फीसदी हिस्सेदारी को लेकर बातचीत
Mon, 09 Nov 2020 04:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरामको
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के मामले में बातचीत फिर से शुरू कर रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते यह डील रुक गई थी। लेकिन दोनों कंपनियां इस डील को लेकर प्रतिबद्ध हैं और अरामको इस मामले में रिलायंस की असेट्स की फिजिकल इंस्पेक्शन (निरीक्षण) करना चाहती है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने भी दिए थे संकेत
इससे पहले 15 जुलाई 2020 को हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के चलते बनी अभूतपूर्व परिस्थितियों के चलते सऊदी अरामको के साथ प्रस्तावित डील समय से नहीं हो पा रही है। लेकिन हम सऊदी अरामको के साथ अपने दो दशक से ज्यादा के कारोबारी संबंधों का सम्मान करते हैं और उसके साथ लंबी अवधि की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
अरामको के सीईओ ने भी किया था एलान
वहीं अरामको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमीन नासर ने कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा करते समय कहा कि, 'रिलायंस के साथ हमारी बातचीत जारी है, हम रिलायंस डील के बारे में अपने शेयरधारकों को उचित समय पर अपडेट करेंगे।'
विज्ञापन
50 फीसदी घटा अरामको का मुनाफा
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सऊदी अरामको का मुनाफा वर्ष 2020 की पहली छमाही में 50 फीसदी घट गया। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2020 की पहली छमाही में उसका मुनाफा घटकर 23.2 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 46.9 अरब डॉलर था। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में अरामको का मुनाफा 73 फीसदी घटकर 6.6 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 24.7 अरब डॉलर था।