फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   reliance agm 2021 today virtual event Mukesh Ambani Announces Investment Of Rs 75000 Crore In Clean Energy

Reliance AGM 2021: रिलायंस की योजना, स्वच्छ ऊर्जा में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

Thu, 24 Jun 2021 04:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 24 Jun 2021 04:39 PM IST
सार

रिलायंस की 44वीं वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की। अगले तीन साल में बड़ी क्षमता के चार विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।

विज्ञापन
reliance agm 2021 today virtual event Mukesh Ambani Announces Investment Of Rs 75000 Crore In Clean Energy
Reliance AGM 2021: मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर @flameoftruth

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की। उन्होंने सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरेज बैटरी और फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर अगले तीन साल में बड़ी क्षमता के चार विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।

विज्ञापन


1,00,000 मेगावॉट सौर बिजली उत्पादन क्षमता लगाएगी कंपनी
रिलायंस 1,00,000 मेगावॉट सौर बिजली उत्पादन क्षमता लगाएगी। अंबानी ने कहा कि, 'हमने नए ऊर्जा परिवेश के लिए जरूरी सभी महत्वपूर्ण उपकरणों के विनिर्माण और एकीकरण को लेकर चार बड़े- सौर फोटोवोल्टिक मोड्यूल कारखाना, ऊर्जा भंडारण बैटरी कारखाना, इलेक्ट्रोलाइजर कारखाना तथा फ्यूल सेल कारखाना विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना बनाई है।'
विज्ञापन


चार विनिर्माण संयंत्रों में कुल 60,000 करोड़ का निवेश 
इन चारों विनिर्माण संयंत्रों में कुल 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, हम मूल्य श्रृंखला, भागीदारी और खोज एवं उत्पादन तथा परिष्करण एवं विपणन समेत भविष्य की प्रौद्योगिकियों में 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल अंबनी ने कंपनी के लिए अगले 15 साल यानी 2035 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा, 'जीवाश्म (कोयला, पेट्रोल और डीजल) ईंधन से करीब तीन सदी तक आर्थिक वृद्धि को गति मिली। हम अब बहुत लंबे समय तक इसे जारी नहीं रख सकते।'

अंबानी ने कहा, 'वर्ष 2016 में हमने डिजिटल अंतर खत्म करने के लिए जियो पेश किया। अब 2021 में, हम नया ऊर्जा कारोबार शुरू करने जा रहे हैं। इसका लक्ष्य भारत और दुनिया में हरित ऊर्जा को लेकर अंतर को दूर करना है।'


रिलायंस ने शेयर जुटाए 3.24 लाख करोड़ रुपये 
अंबानी ने कहा कि कंपनी की इकाइयों में हिस्सेदारी बिक्री, राइट्स इश्यू और परिसंपत्ति मौद्रिकरण के जरिए 3.24 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई गई है, जो एक रिकॉर्ड है। अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म और खुदरा उद्यम में शेयर की बिक्री, राइट्स इश्यू और परिसंपत्ति मौद्रिकरण में हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए 3,24,432 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed