चीनी कंपनी श्याओमी से जुड़े रतन टाटा, खरीदी हिस्सेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अग्रणी उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा ने मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीनी कंपनी श्याओमी में निवेश करते हुए कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।
रतन टाटा ने यह निवेश टाटा समूह की ओर से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर किया है। हालांकि, श्याओमी ने टाटा द्वारा किए गए निवेश की रकम और खरीदी गई हिस्सेदारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया है।
श्याओमी के इंडिया हेड मनु जैन ने कहा कि रतन टाटा के कंपनी के बोर्ड में शामिल होने से हम काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि भारत श्याओमी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है।
श्याओमी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेई जून ने भी कहा था कि वह एक भारतीय कंपनी बनना चाहते हैं। टाटा की हिस्सेदारी इसी ओर बढ़ाया गया कदम कहा जा सकता है।
3-5 सालों में बनना है नंबर-1 कंपनी
श्याओमी के सह संस्थापक और अध्यक्ष बिन लिन ने कंपनी में रतन टाटा के निवेश पर खुशी जताते हुए कहा है कि चीन के बाहर भारत हमारे लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बाजार है।
हमारा लक्ष्य अगले तीन से पांच साल में यहां नंबर एक की मोबाइल कंपनी बनने का है और इसके लिए हम और साझेदारियां करने के इच्छुक हैं।
गौरतलब है कि रतन टाटा इससे पहले स्नैपडील, अर्बन लेडर, ब्लूस्टोन और कारदेखो डॉट कॉम और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों में भी व्यक्तिगत आधार पर निवेश कर चुके हैं।