फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   quarterly results Hdfc Bank Third Quarter Net Profit Up by 14 Percent

तिमाही नतीजे: 14.36 फीसदी बढ़कर 8760 करोड़ रुपये रहा HDFC बैंक का शुद्ध लाभ

Sat, 16 Jan 2021 06:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 16 Jan 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
quarterly results Hdfc Bank Third Quarter Net Profit Up by 14 Percent
HDFC Bank - फोटो : pixabay

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 फीसदी बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


37,522 करोड़ रुपये पर पहुंच गई कुल आय
एकल आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.09 फीसदी बढ़कर 8,758.29 करोड़ रुपये रहा। एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 37,522 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 36,039 करोड़ रुपये रही थी। 
विज्ञापन


बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन की अगुवाई में यह पहला तिमाही नतीजा है। इस दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ। तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 0.81 फीसदी रहीं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.42 फीसदी तथा पिछली सितंबर तिमाही में 1.08 फीसदी पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी है बाजार हैसियत
मालूम हो कि शुक्रवार को 1,469.10 के स्तर पर खुलने के बाद एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.75 अंक यानी 0.12 फीसदी गिरकर 1467 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 80.9 खरब रुपये है।

पिछले साल नवंबर में भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़ा बैंक, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटेलाइजेशन) पहली बार आठ लाख करोड़ रुपये के पार हो गया था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का पहला बैंक बना।


पिछले साल एचडीएफसी बैंक को झटका लगा था, जब आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को कोई भी नई डिजिटल सर्विस लॉन्च करने से रोक दिया था। यह रोक तीन से छह महीने तक लगाई गई। इसमें एचडीएफसी डिजिटल-2 की लांचिंग भी शामिल है। इसके साथ ही बैंक को क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करने के लिए भी कहा गया। एचडीएफसी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस भी कई बार फेल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed