फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Patanjali to launch clothes made of bamboo stick

पतंजलि लाने जा रही है बांस से बने कपड़े, खुलेंगे 500 नए शोरूम

Wed, 17 Apr 2019 01:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 17 Apr 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Patanjali to launch clothes made of bamboo stick

बाबा रामदेव ने लगभग एक साल पहले टेलीकॉम बाजार में दस्तक दी थी। तब उन्होंने स्वदेशी सिम लांच किया था। अब बाबा रामदेव की कंपनी एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। पतंजलि बाजार में खादी के साथ-साथ बांस से बने कपड़े लाएगी। पतंजलि आयुर्वेद इस साल देश भर में 500 से अधिक पतंजलि परिधान शोरूम खोलेगी। योग गुरू बाबा रामदेव ने जानकारी दी कि इन केंद्रों पर बांस से बने कपड़े बेचे जाएंगे। 

विज्ञापन

शोरूम में मिलेंगे 5000 से अधिक वैराइटी के कपड़े

मंगलवार को पतंजलि परिधान ने राजस्थान के चित्रकूट इलाके में अपने पहले परिधान शोरूम का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि शोरूम में पुरुषों के लिए संस्कार, महिलाओं के लिए आस्था और स्पोर्टस वियर के लिए लिव-फिट के नाम से लगभग 5000 से अधिक वैराइटी के कपड़े मिल रहे हैं। आगे इस रेंज को और बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

क्वालिटी से नहीं होगा कोई समझौता

फिलहाल कंपनी के देश में 20 परिधान स्टोर हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी के साथ ही पतंजलि के परिधानों में क्वालिटी से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए 100 से अधिक विशेषज्ञों की टीम क्वालिटी कंट्रोल का काम देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed