{"_id":"606d796f4906530ab209c2c0","slug":"oyo-ceo-ritesh-agarwal-has-rejected-the-reports-that-oyo-has-filed-for-bankruptcy-and-termed-the-news-as-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट चेक: क्या सच में दिवालिया हो गई है OYO? जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
फैक्ट चेक: क्या सच में दिवालिया हो गई है OYO? जानिए पूरा मामला
Wed, 07 Apr 2021 02:50 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:50 PM IST
सार
- कई वेबसाइट्स में यह दावा किया गया है कि ओयो दिवालिया हो गई है।
- सीईओ रितेश अग्रवाल ने इन खबरों को बिल्कुल असत्य और गलत बताया है।
- ओयो ने एनसीएलटी द्वारा दिए गए उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसे क्रेडिटर को 16 लाख रुपये देने हैं।
विज्ञापन
ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल
- फोटो : twitter: @riteshagar
विस्तार
आज कल सोशल मीडिया पर झूठी खबरें भी तेजी से फैल रही हैं। कई वेबसाइट्स में यह दावा किया गया है कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी ओयो दिवालिया हो गई है। लेकिन यह वास्तविकता नहीं है। ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने ट्वीट कर रहा है कि, 'सोशल मीडिया पर एक पीडीएफ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि ओयो ने दिवालियापन के लिए दायर किया है। लेकिन यह बिल्कुल असत्य और गलत है।'
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) ने ओयो समूह की सहायक कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स प्राइवेट लिमिटेड (OHHPL) के खिलाफ कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी मान ली है। अब इस मामले पर एनसीएलटी द्वारा दिए गए आदेश को ओयो ने एनसीएलएटी में चुनौती दी है, ना कि दिवालियापन के लिए दायर किया है। एनसीएलटी के आदेश में कहा गया है कि ओयो होटल्स एंड होम्स के क्रिएटर्स को इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को 15 अप्रैल से पहले अपना क्लेम सौंपना होगा। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर एक पीडीएफ तेजी से वायरल हो रही है। मालूम हो कि ओयो ने अपनी सहायक कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी द्वारा दिए गए उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसे क्रेडिटर को 16 लाख रुपये देने हैं। कंपनी का कहना है कि यह रकम दावेदर के पास जमा कर दी गई है।
विज्ञापन
There is a PDF and text message circulating that claims OYO has filed for bankruptcy. This is absolutely untrue and inaccurate. A claimant is seeking INR 16Lakhs (USD 22k) from OYO's subsidiary leading to a petition at NCLT. 1/3
विज्ञापन विज्ञापन— Ritesh Agarwal (@riteshagar) April 7, 2021
ओयो महामारी के प्रभाव से धीरे-धीरे उबर रही है और हमारे सबसे बड़े बाजारों में कंपनी मुनाफे के साथ परिचालन कर रही है। पिछले महीने रितेश अग्रवाल ने कहा था कि ओयो का भारत कारोबार अब सकारात्मक राह पर चल पड़ा है। जनवरी 2021 के बाद से कंपनी वैश्विक कारोबार में कोविड-पूर्व के स्तर पर सकल मुनाफा अर्जित करने लगी है। वर्ष 2021 में ओयो सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। हमें भारत भर में इसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही यूरोप और दक्षिण पूर्वी एशिया में भी कंपनी का कारोबार सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कोविड- 19 संकट के दौरान कंपनी का बने रहना और उसके बाद इसके आगे बढ़ना यह दिखाता है कि हम एक मजबूत बुनियाद और बेहतर संभावनाओं वाली कंपनी है।