फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Oyo CEO Ritesh Agarwal has rejected the reports that Oyo has filed for bankruptcy and termed the news as fake

फैक्ट चेक: क्या सच में दिवालिया हो गई है OYO? जानिए पूरा मामला

Wed, 07 Apr 2021 02:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Apr 2021 02:50 PM IST
सार

  • कई वेबसाइट्स में यह दावा किया गया है कि ओयो दिवालिया हो गई है। 
  • सीईओ रितेश अग्रवाल ने इन खबरों को बिल्कुल असत्य और गलत बताया है।
  • ओयो ने एनसीएलटी द्वारा दिए गए उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसे क्रेडिटर को 16 लाख रुपये देने हैं।

विज्ञापन
Oyo CEO Ritesh Agarwal has rejected the reports that Oyo has filed for bankruptcy and termed the news as fake
ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल - फोटो : twitter: @riteshagar

विस्तार

आज कल सोशल मीडिया पर झूठी खबरें भी तेजी से फैल रही हैं। कई वेबसाइट्स में यह दावा किया गया है कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की कंपनी ओयो दिवालिया हो गई है। लेकिन यह वास्तविकता नहीं है। ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने ट्वीट कर रहा है कि, 'सोशल मीडिया पर एक पीडीएफ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि ओयो ने दिवालियापन के लिए दायर किया है। लेकिन यह बिल्कुल असत्य और गलत है।' 

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) ने ओयो समूह की सहायक कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स प्राइवेट लिमिटेड (OHHPL) के खिलाफ कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी मान ली है। अब इस मामले पर एनसीएलटी द्वारा दिए गए आदेश को ओयो ने एनसीएलएटी में चुनौती दी है, ना कि दिवालियापन के लिए दायर किया है। एनसीएलटी के आदेश में कहा गया है कि ओयो होटल्स एंड होम्स के क्रिएटर्स को इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को 15 अप्रैल से पहले अपना क्लेम सौंपना होगा। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर एक पीडीएफ तेजी से वायरल हो रही है। मालूम हो कि ओयो ने अपनी सहायक कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी द्वारा दिए गए उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसे क्रेडिटर को 16 लाख रुपये देने हैं। कंपनी का कहना है कि यह रकम दावेदर के पास जमा कर दी गई है।
विज्ञापन

 

ओयो महामारी के प्रभाव से धीरे-धीरे उबर रही है और हमारे सबसे बड़े बाजारों में कंपनी मुनाफे के साथ परिचालन कर रही है। पिछले महीने रितेश अग्रवाल ने कहा था कि ओयो का भारत कारोबार अब सकारात्मक राह पर चल पड़ा है। जनवरी 2021 के बाद से कंपनी वैश्विक कारोबार में कोविड-पूर्व के स्तर पर सकल मुनाफा अर्जित करने लगी है। वर्ष 2021 में ओयो सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। हमें भारत भर में इसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही यूरोप और दक्षिण पूर्वी एशिया में भी कंपनी का कारोबार सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कोविड- 19 संकट के दौरान कंपनी का बने रहना और उसके बाद इसके आगे बढ़ना यह दिखाता है कि हम एक मजबूत बुनियाद और बेहतर संभावनाओं वाली कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed