फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   only one percent indians have country 73 percent wealth, says survey of world economic forum

1 फीसदी भारतीयों के पास है देश की 73 फीसदी कमाई, बढ़ी अमीरी-गरीबी के बीच खाई

Mon, 22 Jan 2018 03:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दावोस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दावोस Updated Mon, 22 Jan 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
only one percent indians have country 73 percent wealth, says survey of world economic forum
देश के करीब 1 फीसदी अमीर भारतीयों के पास पिछले साल 73 फीसदी कमाई का हिस्सा रहा है।  इससे देश में एक बार फिर से अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई की बात सामने आई है। इससे लगता है कि केंद्र सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी इसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। 
विज्ञापन


नोटबंदी, जीएसटी ने तोड़ी आम आदमी की कमर
पिछले एक साल में नोटबंदी और जीएसटी ने देश के आम आदमी की कमर को तोड़ के रख दिया है। ऊपर से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से भी लोग परेशान हैं। दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक से पहले ऑक्सफैम द्वारा जारी किए गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


67 करोड़ भारतीय गरीब
130 करोड़ की आबादी वाले देश में 67 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और पिछले एक साल में उनकी आर्थिक हालत में किसी तरह का कोई सुधार नहीं आया है। इनमें से भी केवल एक फीसदी लोगों की हालत थोड़ी सी ठीक हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व में भारत जैसे हालत

only one percent indians have country 73 percent wealth, says survey of world economic forum

भारत से इतर पूरे विश्व में भी ये ही हालत हैं। वहां 1 फीसदी लोगों के पास दुनिया की 82 फीसदी वेल्थ है, जबकि 3.7 बिलियन लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। इस सर्वे की चर्चा हर बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में होती है। 

2016 में 58 फीसदी थी वेल्थ
2016 के लिए पिछले साल जारी हुए सर्वे में करीब 58 फीसदी वेल्थ देश के 1 फीसदी लोगों के पास थी। 2016-2017 के बीच इस हिसाब से ऐसे लोगों की वेल्थ में 20.9 लाख करोड़ रुपये इजाफा हुआ। यह राशि भारत सरकार के 2017-18 के वार्षिक बजट के बराबर है। 

हर दो दिन में एक व्यक्ति बना अरबपति
सर्वे के मुताबिक 2017 में हर दो दिन में एक व्यक्ति करोड़पति से अरबपति बन गया। अगर सरकार ग्रामीण इलाके में रहने वाले गरीब व्यक्ति को भी बीपीएल कैटेगिरी से ऊपर लाकर एक कंपनी के टॉप एक्जिक्यूटिव जितनी सैलरी देने की कोशिश करे, तो फिर उसको ऐसा करने में 941 साल लग जाएंगे। गौरतलब की पीएम नरेंद्र मोदी दावोस में होने वाली बैठक में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में इस सर्वे से सरकार को चिंता करने की जरुरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed