{"_id":"58b438224f1c1bec27830960","slug":"ongc-to-buy-stack-in-hpcl","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो ओएनजीसी की हो जाएगी एचपीसीएल","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
तो ओएनजीसी की हो जाएगी एचपीसीएल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
ओएनजीसी
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल एवं गैस क्षेत्र की सरकारी कंपनी ओएनजीसी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। एचपी पेट्रोलियम पदार्थों का विपणन करने वाली देश की तीसरी बड़ी कंपनी है।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक, ओएनजीसी, एचपीसीएल में सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी करीब 44,000 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। इसके बाद ओएनजीसी, एचपीसीएल में 26 फीसदी और हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर ला सकती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस साल के बजट में एक एकीकृत ऑयल कंपनी बनाने की घोषणा की है। इसी के तहत इस योजना पर काम चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि जिस एकीकृत ऑयल कंपनी को बनाने की योजना पर काम चल रहा है, इसके पीछे एक ऑयल उत्पादक कंपनी का विलय रिफाइनरी कंपनी के साथ किया जाने का विचार है।
विज्ञापन