फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ola cafe service started to deliver food within 20 minutes

पिज्जा से भी तेज डिलीवरी, ये है खास सेवा

Sat, 21 Mar 2015 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Mar 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
ola cafe service started to deliver food within 20 minutes

ओला कैब ने भारत के कुछ शहरों में पिज्जा से भी तेज डिलीवरी करने की सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा का लाभ ओला ऐप के जरिए लिया जा सकता है।

विज्ञापन


ओला ऐप में बुकिंग स्क्रीन पर नीचे की तरफ कैफे नाम का एक टैब है, जिसके जरिए खाना बुक किया जा सकता है। ओला आपके पास सिर्फ 20 मिनट में खाना डिलीवर कर देगा।
विज्ञापन


फिलहाल इस सेवा को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। अगर इस पहल में ओला को सफलता मिली तो इस सर्विस को बड़े लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।

उबर पहले से है इस बिजनेस में

ola cafe service started to deliver food within 20 minutes

फिलहाल ये सेवा बेंगलुरु, हैदराबाद, नई दिल्ली और मुंबई के कुछ चुनिंदा इलाकों में दी जा रही है। इसके जरिए ग्राहक लंच, स्नैक्स, रात का खाना आदि ऑर्डर कर सकता है।

इसका भुगतान ग्राहक ओला मनी के जरिए भी कर सकता है और कैश में भी। इसमें अन्य खाना डिलीवर करने वालों से अलग खास फीचर यह है कि आप कैब की तरह ही इस ऐप की जरिए जान सकते हैं कि आपका खाना कहां पहुंचा है।

आपको बता दें कि ओला कैफे उबरफ्रेश की तरह ही एक सेवा है। उबरफ्रेश खाना मुहैया करानी की एक सेवा है, जिसे उबर ने यूनाइटेड स्टेट्स और बार्सिलोना में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed