फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   nestle india sold 3.3 crore packets of maggi in 10 days

मैगी का दावा: 10 दिन में ही बिक गए 3.3 करोड़ पैकेट

Sat, 21 Nov 2015 03:13 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
nestle india sold 3.3 crore packets of maggi in 10 days

मैगी पर बैन लगने के बाद दोबारा बाजार में इसकी वापसी से मानो लोगों का एक लंबा इंतजार खत्म हुआ हो। कंपनी का दावा है कि मैगी दोबारा बिकनी शुरू होने के बाद महज 10 दिन के अंदर ही 3.3 करोड़ पैकेट बिक गए हैं।

विज्ञापन


यह डेटा 350 शहरों में बिके मैगी के पैकेटों का है। आपको बता दें कि करीब 5 महीने पहली खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने मैगी में लेड की मात्रा अधिक होने के कारण इसे बैन कर दिया था।
विज्ञापन


एक एनालिस्ट प्रजेंटेशन में कंपनी के कहा कि वह मैगी को 1.2 लाख आउटलेट्स पर 724 डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए बेच रही थी।

476.2 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

nestle india sold 3.3 crore packets of maggi in 10 days

कंपनी के अनुसार नेस्ले इंडिया को 476.2 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। इसमें वो नुकसान भी शामिल है, जो कंपनी को 34,663 टन नूडल्स को नष्ट करके हुआ है साथ ही इसमें इसे नष्ट करने की लागत भी शामिल है।

आपको बता दें कि बैन लगने के बाद 9 नवंबर 2015 को मैगी ने दोबारा बाजार में वापसी की थी, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट की सभी शर्तों को पूरा किया गया था। शर्तें पूरी करने के बाद ही एफएसएसएआई औरर महाराष्ट्र एफडीए ने प्रतिबंध हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed