फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Nclt approved Reliance Industries resolution plan for reliance infratel lenders will get 4400 crore rupees

रिलायंस इंफ्राटेल के लिए RIL की इकाई की समाधान योजना को मिली मंजूरी, कर्जदाताओं को मिलेंगे 4400 करोड़ रुपये

Sat, 05 Dec 2020 10:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 05 Dec 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Nclt approved Reliance Industries resolution plan for reliance infratel lenders will get 4400 crore rupees
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई शाखा ने रिलायंस इंफ्राटेल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक इकाई द्वारा पेश समाधान योजना को मंजूरी प्रदान कर दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इस संबंध में शेयर बाजार को जानकारी दी। 

विज्ञापन


तीन दिसंबर को दी गई मंजूरी 
कंपनी ने कहा कि एनसीएलटी-मुंबई ने उसके पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स विभाग द्वारा रिलायंस इंफ्राटेल लिमिटेड के लिए पेश की गई समाधान योजना को तीन दिसंबर को मंजूरी दे दी। रिलायंस टेलिकम्युनिकेशंस के दूरसंचार बुनियादी ढांचा इकाई रिलायंस इंफ्राटेल के देशभर में 43,000 टॉवर और 1,72,000 किलोमीटर की फाइबर लाइन है। 
विज्ञापन


कर्जदाताओं को मिलेंगे 4,400 करोड़ रुपये 
सूत्रों ने इससे पहले बताया कि इस समाधान प्रक्रिया से कंपनी के कर्जदाताओं को करीब 4,400 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। कर्जदाताओं की समिति की ओर से इस समाधान योजना को 100 फीसदी मत मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि समाधान योजना के तहत राशि का वितरण इस मामले में दोहा बैंक के हस्तक्षेप आवेदन के निपटारे पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed