{"_id":"587785564f1c1b1729bab0cc","slug":"natrajan-chandrashekhran-becomes-chairman-of-tata-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"नटराजन चंद्रशेखरन चुने गए टाटा संस के नए चेयरमैन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
नटराजन चंद्रशेखरन चुने गए टाटा संस के नए चेयरमैन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Natarajan Chandrashekharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा संस के बोर्ड ने नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन चुन लिया है। नटराजन अभी टाटा की आईटी कंपनी टीसीएस की बागडोर संभाल रहे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाने के बाद उसकी कमान रतन टाटा के हाथों में थी। टीसीएस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन चंद्रशेखरन ने तमिलनाडु के त्रिची स्थित रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स में स्नातकोत्तर उपाधि पाने के बाद वर्ष 1987 में कंपनी में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े आउटसोर्सर टीसीएस में वर्ष 2009 से मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे 53-वर्षीय नटराजन चंद्रशेखरन को अक्टूबर में सायरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार को ही टीसीएस ने तीसरी तिमाही के नतीजे भी घोषित किए हैं, जिनमें शेयर बाजारों के अनुमानों को धता बताते हुए 6,778 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया है।
नटराजन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टीसीएस ने वर्ष 2015-16 के दौरान राजस्व में बढ़ोतरी करते हुए उसे 16.5 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया है। टाटा समूह की यह कंपनी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में भी अपनी जगह बरकरार रखे हुए है, और इसकी बाजार पूंजी लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपये है।