{"_id":"5bb5af46867a555c287f043d","slug":"mukesh-ambani-in-top-list-of-forbes-for-11th-consecutive-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ब्स की सूची में लगातार 11वें साल मुकेश अंबानी पहले स्थान पर काबिज","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
फोर्ब्स की सूची में लगातार 11वें साल मुकेश अंबानी पहले स्थान पर काबिज
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को लगातार 11वें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए हैं। फोर्ब्स द्वारा घोषित टॉप 100 भारतीयों की लिस्ट में अंबानी अरबपतियों में सबसे आगे हैं। मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपये में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। इससे पहले भी बार्कलेज हारून द्वारा घोषित लिस्ट में भी अंबानी ने शीर्ष स्थान पाया था।
विज्ञापन
हर दिन की कमाई 300 करोड़ रुपये
बार्कलेज हारून की लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 3 लाख 71 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लिस्ट में लगातार सात साल से सबसे ऊपर हैं। एक साल में उनकी कंपनी के शेयर के भाव 45 फीसदी बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले साल उनकी संपत्ति में हर घंटे 12.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस सूची में सबसे अमीर 31 भारतीयों को शामिल किया गया है। इन सभी के पास संयुक्त रूप से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का एक चौथाई हिस्सा (719 अरब रुपया) है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अप्रैल 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी 2850 अरब थी।
विज्ञापन
टॉप 10 लिस्ट
नाम- संपति(अरब डॉलर में) कंपनी
मुकेश अंबानी 4730 रिलायंस इंडस्ट्रीज
अजीम प्रेमजी 21 विप्रो
लक्ष्मी मित्तल एंड परिवार 18.3 आर्सेलर मित्तल
एसपी हिंदुजा एंड परिवार 18 आरपीजी
शपूर पल्लोनजी मिस्त्री 16
शीर्ष 10 अमीर भारतीयों में शिव नाडार (14.6 अरब डॉलर), गोदरेज परिवार (14 अरब डॉलर), दिलीप सांघवी (12.6 अरब डॉलर), कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) और गौतम अडाणी (11.9 अरब डॉलर) शामिल रहे हैं।
फोर्ब्स एशिया की संपादक (भारत) नाजनीन करमाली ने कहा, ‘‘एक चुनौतीपूर्ण साल में जब रुपया काफी कमजोर हुआ है, शीर्ष 100 अमीर भारतीय अपनी संपत्ति बचाये रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा नये अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है जिससे पता चलता है कि भारत में उद्यमिता की ऊर्जा अधिक हुई है।’’ प्रतिशत के हिसाब से बायोटेक उद्यमी किरण मजुमदार-शॉ की संपत्ति सर्वाधिक बढ़ी है। उनकी संपत्ति 66.7 प्रतिशत बढ़कर 3.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। वह सूची में 39वें स्थान पर हैं।
इस सूची में चार महिलाएं हैं। फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष 100 अमीरों में से 11 लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। शीर्ष 100 अमीरों की सामूहिक संपत्ति इस दौरान बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गयी है।