फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mukesh Ambani: Reliance purchased oldest company of toys Hamleys

रिलायंस का नया 'खिलौना', मुकेश अंबानी ने खरीदी 250 साल पुरानी कंपनी

Fri, 10 May 2019 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 May 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani: Reliance purchased oldest company of toys Hamleys
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी की रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने खिलौना बाजार की दिग्गज कंपनी हैमलीज (Hamleys) को खरीद लिया है। हैमलीज  खिलौने बनाने वाली 259 साल पुरानी कंपनी है। 'हैमलीज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड’ का अधिग्रहण कर मुकेश अंबानी ने खिलौनों की खुदरा बिक्री के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रख लिया है।
विज्ञापन

रिलायंस ब्रांड्स ने सौ फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का किया एलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक इकाई रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने हांग कांग की सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स की सौ फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। बता दें कि सी बैनर होल्डिंग्स हैमलीज ब्रांड की मालिक है। फिलहाल कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

विश्व की सबसे पुरानी खिलौना कंपनी है हैमलीज 




हैमलीज की स्थापना 259 साल पहले वर्ष 1760 में हुई थी। यह विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी खिलौना शॉप है। बाद में यह वैश्विक कंपनी में बदल गई थी। हैमलीज अपने बेहतरीन खिलौनों से दो सदियों से अधिक समय से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही है। कंपनी अपने खिलौनों की बेहतरीन गुणवत्ता और विस्तृत श्रखंला के एक बेहतरीन मॉडल के साथ विस्तार करने में सफल रही है और बच्चों की पसंदीदा बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

18 देशों में हैं हैमलीज के 167 स्टोर

कंपनी ने थिएटर और मनोरंजन के साथ अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार भी किया है। वैश्विक स्तर पर हैमलीज के 18 देशों में 167 स्टोर हैं। भारत में रिलायंस ही हैमलीज की मुख्य फ्रैंचाइजी है और देश के 29 शहरों में 88 स्टोर्स का संचालन कर रही है। इस अधिग्रहण के साथ रिलायंस ब्रांड्स ने और तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद और वैश्विक खिलौना उद्योग में एक प्रमुख कंपनी के रुप में उभरने में सफल होने की उम्मीद जताई है।
   

Mukesh Ambani: Reliance purchased oldest company of toys Hamleys

रिलायंस ब्रांड्स के अध्यक्ष ने जताई खुशी

इस संदर्भ में रिलायंस ब्रांड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दर्शन मेहता ने खुशी जताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में हैमलीज ब्रांड के तहत खिलौनों की खुदरा बिक्री में काफी इजाफा हुआ है और यह लाभप्रद कारोबार में तब्दील हुआ है। 

खुदरा कारोबार में प्रमुख कंपनी बनेगी रिलायंस 

हैमलीज ब्रांड और इसके वैश्विक कारोबार के अधिग्रहण से रिलायंस दुनिया के खुदरा कारोबार में एक प्रमुख कंपनी बन कर उभरेगी। उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी के काफी पुराने सपने को वास्तविकता में बदलने में सफलता मिली है। 

लंदन में खोला गया था हैमलीज का पहला प्रमुख स्टोर

हैमलीज का पहला प्रमुख स्टोर 1881 में लंदन के रीजेंट स्ट्रीट में खोला गया था। सात मंजिल और 54 हजार वर्गफुट में फैले इस स्टोर में सालाना 50 लाख से भी अधिक ग्राहक आते हैं। इस स्टोर में खिलौने की 50 हजार से अधिक लाइंस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed