फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ministry of corporate affairs issues lookout notice against jet airways former ceo vinay dubey

जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Sat, 01 Jun 2019 09:40 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 01 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
ministry of corporate affairs issues lookout notice against jet airways former ceo vinay dubey
जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे - फोटो : एएनआई

बंद हो चुकी जेट एयरवेज के पूर्व टॉप मैनेजमेंट में शामिल लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के कुछ दिन बाद ही कंपनी मामलों के मंत्रालय ने विनय दुबे पर भी अपना शिकंजा कसा है। जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ दुबे के खिलाफ मंत्रालय ने लुकआउट नोटिस को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

इसलिए उठाया कदम

जेट एयरवेज की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में दुबे के खिलाफ जांच चल रही है। ऐसे में वो देश छोड़कर बाहर नहीं जा पाएंगे। लुकआउट नोटिस देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भेजा जाता है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आर्थिक अपराधों में संदिग्ध 20 लोगों के खिलाफ एमसीए ने नोटिस जारी किया है। उनमें विनय दुबे भी शामिल हैं। विनय दुबे ने निजी कारण बताते हुए 14 मई को सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

अगस्त 2017 में बने थे सीईओ

बता दें कि विनय दुबे ने अगस्त 2017 में जेट एयरवेज का हाथ थामा था। इससे पहले उन्होंने डेल्टा एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस के साथ भी काम किया है। ज्ञात हो कि जेट एयरवेज का संचालन 17 अप्रैल को बंद हो गया था। कर्मचारियों और पायलटों का वेतन न दे पाने के वजह से कंपनी दिक्कतों से घिरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed