{"_id":"5fb3a8ee8ebc3e9ba661d1c5","slug":"maruti-suzuki-launches-fifth-round-of-mail-mobility-automobile-innovation-lab-initiative-invites-entries","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति ने शुरू किया मेल कार्यक्रम का पांचवां दौर, अब तक 18 स्टार्टअप्स के साथ गठजोड़","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
मारुति ने शुरू किया मेल कार्यक्रम का पांचवां दौर, अब तक 18 स्टार्टअप्स के साथ गठजोड़
Tue, 17 Nov 2020 04:11 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 17 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को अपनी 'मोबिलिटी एंड ऑटोमोबाइल इनिशिएटिव लैब' मेल कार्यक्रम के पांचवें चरण की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
18 स्टार्टअप्स के साथ किया गठजोड़
इसके तहत मोबिलिटी और वाहन क्षेत्र की शुरुआती स्टार्टअप कंपनियों से प्रविष्टियां मांगी गई हैं। मारुति ने बयान में कहा कि कंपनी ने अब तक मेल कार्यक्रम के पिछले चार दौर में 18 स्टार्टअप्स के साथ गठजोड़ किया है।
विज्ञापन
इन कंपनियों के साथ गठजोड़ करने को इच्छुक कंपनी
इस संदर्भ में मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केनिचि आयुकावा ने कहा कि, 'अगले चरण के तहत हम वाहन उद्योग के नवोन्मेषी विचारों वाली अधिक स्टार्टअप कंपनियों के साथ गठजोड़ करना चाहेंगे। विशेष रूप से महामारी की स्थिति को देखते हुए बदलाव लाने वाले उद्यमी हमारी पांचवें दौर की मेल पहल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मारुति के मेल कार्यक्रम के दो साल पूरे हो गए हैं और अब तक कंपनी ने 18 स्टार्टअप के साथ गठजोड़ किया है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म से बेचीं दो लाख से अधिक कारें
मालूम हो कि मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को बताया कि 2018 में पहली बार लॉन्च हुए उसके ऑनलाइन बिक्री चैनल में हर गुजरते महीने के साथ लोगों की दिचस्पी बढ़ रही है और कंपनी ने 2019 के अप्रैल से अब तक डिजिटल माध्यमों से दो लाख से ज्यादा कारें बेची हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता ने जानकारी दी कि 1,000 से अधिक डीलरशिप्स उसके डिजिटल बिक्री चैनल से जुड़ चुके हैं और यह आने वाले समय में वर्चुअल रिटेल स्पेस की हिस्सेदारी को और बढ़ाएगा।