फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Larsen and Toubro got bullet train project of over Rs 7000 Crore

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए L&T को मिला 7000 करोड़ रुपये से अधिक का मेगा कॉन्ट्रैक्ट

Thu, 19 Nov 2020 04:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Larsen and Toubro got bullet train project of over Rs 7000 Crore
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने गुरुवार को कहा कि उसे मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति रेल (एमएएचएसआर) के एक हिस्से के निर्माण के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका मिला है। एमएएचएसआर को बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन


87.569 किलोमीटर लंबे निर्माण के लिए मिला ठेका
इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी ने हालांकि ठेके की कीमत नहीं बताई, लेकिन उसके द्वारा बताए गए वर्गीकरण- 'मेगा कॉन्ट्रैक्ट' के अनुसार यह ठेका 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। एलएंडटी ने शेयर बाजार को बताया कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के परिवहन अवसंरचना कारोबार को राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिडेट (एनएचएसआरसीएल) से 87.569 किलोमीटर लंबे निर्माण के लिए 'मेगा कॉन्ट्रैक्ट' मिला है। 
विज्ञापन


ठेके के तहत एक स्टेशन, प्रमुख नदियों पर पुल और रखरखाव के लिए डिपो और अन्य सहायक निर्माण कार्य शामिल हैं।

कंपनी के शेयर में गिरावट
मालूम हो कि आज एलएंडटी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। 1125.05 के स्तर पर खुलने के बाद आज यह 19.40 अंक (1.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 1128.75 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1148.15 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.59 लाख करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed