फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jobs of more than 85 lakh security gaurds are in danger what will pm narendra modi will do

कोरोनावायरस: PM Modi कैसे बचाएंगे देशभर के 85 लाख सुरक्षा गार्ड्स की नौकरी?

Sun, 22 Mar 2020 12:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 22 Mar 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
jobs of more than 85 lakh security gaurds are in danger what will pm narendra modi will do
सेक्युरिटी गार्ड - फोटो : SELF

कोरोनावायरस दुनियाभर में अपना पैर पसार चुका है। ऐसे में कई जगहों पर तो यह कहर बन कर गिरा है। ऐसे में कोरोनावायरस न सिर्फ लोगों की जान ले रहा है बल्कि, यह दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करता जा रहा है। इस महामारी का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां अब तक इसके 300 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोनावायरस का संक्रमण और न फैले इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू के तहत घर पर ही रहने को कहा है। हालांकि, देश के कई बड़े शहरों में स्कूल, मॉल, ऑफिस, जिम, स्पा और रेस्तरां जैसी जगहों को पहले ही बंद करा दिया गया था। ऐसे में इस बंदी का बड़ा असर अब गरीब और छोटे तबकों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। दरअसल कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पब्लिक प्लेस को बंद कर दिया गया है। ऐसे में इसका असर लाखों सुरक्षा गार्डों की नौकरी पर देखने को मिल सकता है, जो अब खतरे में आ गई हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल असोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (CAPSI) नाम की एक संस्था ने जो निजी सुरक्षा उद्योग से जुड़ी है, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सुरक्षा गार्ड्स की नौकरी को बचाने के लिए इस मामले में दखल देने को कहा है। इसके लिए संस्थान ने सरकार को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि महामारी से लड़ने के लिए इन निजी गार्डों का भी इस्तेमाल किया जाए। CAPSI ने चिट्ठी में प्रधानमंत्री मोदी से लाखों निजी सुरक्षा गार्डों की नौकरी बचाने की मांग की है।
विज्ञापन


देशभर में बंदी के बाद कई सुरक्षा गार्डों को हटाने की बात हो रही है। दरअसल जहां पहले कई सुरक्षा गार्ड काम करते थे वहीं, अब एक से दो सुरक्षा गार्ड काम कर रहे हैं। ऐसे में बाकी, गार्डों का क्या होगा यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में CAPSI के अध्यक्ष के विक्रम सिंह ने कहा है कि वो बहुत कम गार्डों के लिए भुगतान करेंगे। ऐसे में दूसरों गार्डों का क्या होगा? और उन्हें वेतन कौन देगा? बता दें कि मौजूदा दौर में 23,000 से अधिक निजी सुरक्षा एजेंसियां देश भर में 85 लाख से अधिक सुरक्षा गार्ड्स को तैनात करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed