फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jio Platforms Raised 92202 Crore rupees by selling nearly 20 percent stake in six weeks

छह हफ्तों में जियो प्लेटफॉर्म्स ने जुटाए 92202 करोड़ रुपये, इन कंपनियों को बेची 20 फीसदी हिस्सेदारी

Sat, 06 Jun 2020 01:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 06 Jun 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Jio Platforms Raised 92202 Crore rupees by selling nearly 20 percent stake in six weeks
मुकेश अंबानी - फोटो : social media

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेचकर अबु धाबी के वरेन निवेशक मुबाडाला और निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक दोनों से 13,640 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है। 

विज्ञापन


कंपनी को मिलेंगे कुल 92,202 करोड़ रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक कुल मिलाकर करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के सौदे कर चुकी है, जिससे कुल मिलाकर कंपनी को 92,202 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक ने उसकी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में अतिरिक्त 0.93 फीसदी हिस्सेदारी के बदले 4,546.80 करोड़ रुपये का नया निवेश किया है। 
विज्ञापन


इतना है सिल्वर लेक का कुल निवेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि अब जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक द्वारा किया गया कुल निवेश 10,202.55 करोड़ हो गया है। इससे पहले सिल्वर लेक ने चार मई को 1.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिए जियो प्लेटफार्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सिल्वर लेक की कुल हिस्सेदारी अब बढ़कर 2.08 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुबाडाला करेगी 9,093.60 करोड़ रुपये का निवेश
कंपनी ने एक अन्य बयान में अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी मुबाडाला को 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की। उसने कहा, 'मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी जियो प्लेटफॉर्म में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसके लिए इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपये और उद्यम का मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।' 

छह सप्ताह में जुटाई मोटी रकम
इस निवेश के साथ, जियो प्लेटफॉर्म्स ने छह सप्ताह से भी कम समय में फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडाला सहित प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 92,202.15 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने वाली है। 

इन कंपनियों ने खरीदी इतनी हिस्सेदारी
फेसबुक ने 22 अप्रैल को जियो प्लेटफार्म्स में 43,574 करोड़ रुपये में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इस सौदे के कुछ दिनों बाद दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी निवेशक कंपनी सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफार्म्स में 5,665.75 करोड़ रुपये में 1.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद अमेरिका स्थित विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने आठ मई को जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। वैश्विक इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने 17 मई को कंपनी में 6,598.38 करोड़ रुपये में 1.34 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद अमेरिकी इक्विटी निवेशक केकेआर ने 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। 

प्रौद्योगिकी कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स एक प्रौद्योगिकी कंपनी है। रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जिसके पास 38.8 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं, वह जियो प्लेटफॉर्म्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनी रहेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि मुबाडाला सर्वाधिक कुशाग्र और परिवर्तनकारी वैश्विक निवेशकों में से एक है। उन्होंने कहा, 'अबू धाबी के साथ अपने लंबे संबंधों के जरिए मैंने व्यक्तिगत रूप से यूएई की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के विविधीकरण और उसे वैश्विक रूप से जोड़ने में मुबाडाला के काम के प्रभाव को देखा है। हमें उम्मीद है कि कंपनी को मुबाडाला के अनुभव से फायदा होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed