फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways send its expat pilots on furloughs, defaulted on payments

कम नहीं हो रही हैं जेट की मुश्किलें, पायलटों को जबरन छुट्टी पर भेजा, डिफॉल्ट हुआ लोन

Fri, 29 Mar 2019 12:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 29 Mar 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
jet airways send its expat pilots on furloughs, defaulted on payments

जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक तरफ कंपनी ने अपने ज्यादा वेतन पाने वाले पायलटों को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है, वहीं दूसरी तरफ वो कर्ज की किस्त को जमा करने में चूक गया है। 

विज्ञापन

एसबीआई, नरेश गोयल ने शुरू की खरीदारों से बातचीत

जेट एयरवेज के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक और कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल ने संभावित खरीदारों से बातचीत शुरू कर दी है। फिलहाल टीपीजी कैपिटल और डेल्टा एयरलाइंस इस दौड़ में सबसे आगे हैं। 

विज्ञापन

पायलटों को नहीं मिलेगा वेतन

जेट के फिलहाल 124 में से केवल 35 विमान ही उड़ रहे हैं। ऐसे में उसने अपने ज्यादातर विदेशी पायलटों को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। इस दौरान उनको किसी भी तरह का वेतन भी नहीं मिलेगा।  यह पायलट 1 अप्रैल से अगली सूचना मिलने तक काम पर नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jet airways send its expat pilots on furloughs, defaulted on payments

मिलती रहेंगी यह सुविधाएं

हालांकि इन पायलटों को कंपनी के नियमानुसार आने-जाने की मुफ्त सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन इनको किसी भी तरह का वेतन, घर और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा इस दौरान नहीं मिलेगी। अगर इन पायलटों का कांट्रैक्ट इस दौरान खत्म हो जाता है, तो उनको नौकरी से निकला हुआ समझा जाएगा। 

डेल्टा खरीद सकता है प्रमुख हिस्सेदारी

अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस जेट एयरवेज में प्रमुख हिस्सेदारी खरीद सकती है। इसके साथ ही टीपीजी कैपिटल भी छोटी हिस्सेदारी खरीदने में अपनी रूचि दिखा रही है। इस हफ्ते तीन बार डेल्टा एयरलाइंस की टीम जेट एयरवेज के मुंबई मुख्यालय का दौरा कर चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed