फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways employees union question government, when it will help

जेट एयरवेज के कर्मचारी यूनियन का सवाल, 22 हजार कर्मचारियों की कौन करेगा मदद

Thu, 18 Apr 2019 01:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Apr 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
jet airways employees union question government, when it will help
- फोटो : ANI

बंद हो गई जेट एयरवेज के कर्मचारी संगठन ने सरकार से सवाल पूछा है कि वो कब 22 हजार कर्मचारियों की मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिख कर कर्मचारी यूनियन ने जेट एयरवेज को फिर से शुरू करने की अपील की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जेट एयरवेज कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष किरण पावसकर ने कहा कि कंपनी से सीधे तौर पर जुड़े 16 हजार कर्मचारी बेकार हो गए हैं। 

विज्ञापन

नहीं मिलेगी नौकरी

पावसकर ने कहा कि अगर बैंकों ने पैसा नहीं दिया और भविष्य में जेट एयरवेज शुरू नहीं होती है तो फिर कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। ज्यादा उम्र वाले कर्मचारियों को दूसरी कंपनियों में नौकरी नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन

नरेश गोयल को बाहर करना गलत

आज जेट एयरवेज को पूरी दुनिया जानती है। जिस व्यक्ति ने 25 साल की मेहनत करके इसका नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, उसको ही कंपनी से बाहर कर दिया। ऐसे में लगता है जेट एयरवेज से नरेश गोयल को बाहर निकालने में किसी की साजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jet airways employees union question government, when it will help
jet airways - फोटो : PTI

बैंकों पर सवाल

पावसकर ने बैंकों के पैसा न देने के निर्णय पर भी सवालिया निशान उठाते कहा कि बैंक उनसे तो पैसा वसूल कर नहीं पाए, जो घोटाला करके विदेश में बस गए। लेकिन जो शख्स देश में मौजूद है और एक प्रतिष्ठित एयरलाइन का मालिक है उसको पैसा देने में बैंक क्यों मना करते रहे। अगर बैंक जेट एयरवेज को 400 करोड़ रुपये दे देते, तो फिर यह स्थिति नहीं होती जो आज है। 

जेट एयरवेज के बंद होने के बाद केंद सरकार ने नियमों के तहत सभी तरह की मदद करेंगे ताकि कंपनी फिर से अपनी सेवाओं को चालू कर सके। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि इसके अलावा यात्रियों की भी हर तरह से मदद की जाएगी। 

नियमों के तहत मिलेगा रिफंड

मंत्रालय ने कहा है कि जिन यात्रियों ने पहले से जेट एयरवेज का टिकट बुक करा रखा है, उनको टिकट का रद्दीकरण, रिफंड या फिर दूसरी एयरलाइंस पर शिफ्ट करने के लिए डीजीसीए नजर बनाए हुए है। त्रालय ने कहा कि एसबीआई की अगुवाई में बैंकों के समूह ने जो निविदाएं मंगाई थी उनका सारा प्रोसेस 10 मई तक पूरा हो जाएगा। 

इतिहास में याद रखी जाएगी तारीख

17 अप्रैल 2019 की तारीख देश के विमानन इतिहास में याद रखी जाएगी। दरअसल इसी दिन जेट एयरवेज के विमान ने अपनी आखिरी उड़ान भरी थी। इसके बाद अनिश्चितकाल के लिए इस कंपनी की सेवाएं बंद हो गई हैं। आर्थिक तंगी झेल रही जेट को स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने और कर्ज देने से मना कर दिया। जिसके बाद कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा। अब अहम सवाल यह है कि जेट एयरवेज का टिकट खरीद चुके यात्री क्या करेंगे। जिन यात्रियों ने जेट एयरवेज से टिकट बुक कराया है उनके पास क्या विकल्प हैं या फिर उन्हें रिफंड कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed