फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jeff bezos becomes world richest person in forbes list

Forbes 2018: बिल गेट्स को पछाड़ अमेजॉन के जेफ बेजॉस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Wed, 07 Mar 2018 10:44 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
jeff bezos becomes world richest person in forbes list
बिल गेट्स-जेफ बेजोस

अमेजॉन के मालिक और सीईओ जेफ बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का तमगा छीन लिया है। फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार जेफ बेजॉस की कमाई 112 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 

विज्ञापन


बिल गेट्स को पछाड़ा
जेफ ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दूसरे नंबर पर ला दिया है। गेट्स की कमाई इस दौरान 90 बिलियन डॉलर आंकी गई है। पिछले 24 सालों में गेट्स लगातार 18 साल तक विश्व के सबसे धनी व्यक्ति रहे। लिस्ट में तीसरे स्थान पर वॉरेन बफेट का स्थान रहा, जिनकी कमाई 84 बिलियन डॉलर है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैंक 766वें स्थान पर रही। 2017 में इनकी रैंक 544 थी। 
विज्ञापन


पत्नी को दिया सफलता का श्रेय
जेफ ने अपनी इस सफलता का श्रेय पत्नी और उपन्यासकार मैकेंजी बेजोस को दिया। जिन्होंने अपने पति के साथ मिलकर ना केवल चार बच्चों की परवरिश की बल्कि उनका हर कदम पर साथ भी दिया।बेजोस और मैकेंजी एक दूसरे के काम की हमेशा तारीफ करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेंजी अपनी मेनुस्क्रिप्ट सबसे पहले पति को पढ़ने के लिए देती हैं जिसके लिए वह अपने पूरे दिन के सारे शेड्यूल को खत्म कर देते हैं ताकि उसे पढ़कर डिटेल में फीडबैक दे सकें। वहीं मैकेंजी ने पति के लिए अपनी नौकरी छोड़ी और न्यूयॉर्क से सीटल आ गईं।


जेफ के दिमाग में काफी समय से अमेजॉन की स्थापना की बात थी। उन्होंने इसके बारे में सबसे पहले मैकेंजी को बताया। जिन्होंने उनके इस सपने पर पूरा भरोसा किया और दोनों ने इसकी स्थापना के लिए नौकरी छोड़ दी। कंपनी के शुरुआती कर्मचारियों में मैकेंजी भी शामिल थीं। उन्होंने कंपनी में अकाउंटेंट का पद संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed