फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ITC not to buy stake in ccd as debt burden is more than estimate

ITC नहीं खरीदेगी कैफे कॉफी डे में हिस्सेदारी, नहीं बनी बात

Wed, 21 Aug 2019 07:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 21 Aug 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
ITC not to buy stake in ccd as debt burden is more than estimate
- फोटो : PTI

एशिया की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली और भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी-- इंडियन टुबैको कंपनी (आईटीसी) अब कैफे कॉफी डे (सीसीडी) में हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी। कंपनी ने कहा है कि सीसीडी का उधार बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है। इससे पहले कोका कोला ने भी सीसीडी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी तरफ से रुचि दिखाई थी। इससे पहले दिन में खबर आई थी कि आईटीसी अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देने के लिए सीसीडी में हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक है। 

विज्ञापन

यह है वजह

आईटीसी अपनी छवि को एक तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी से हटाकर के अब लोगों की जरूरत का सामान तैयार करने वाली कंपनी के तौर पर करना चाहती है। सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर जहां कई सारे टैक्स लगा दिए हैं, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पाबंदी लगा दी है। कॉफी डे पर अपने संस्थापक वी जी सिद्धार्थ द्वारा लिए गए उधार को कम करने का दबाव है, जिसके चलते सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन

1700 से ज्यादा आउटलेट्स

कॉफी डे के फिलहाल पूरे देश में 1700 आउटलेट्स हैं। यह स्टारबक्स से 10 गुणा ज्यादा हैं। कोका-कोला देश में कैफे बिजनस में पांव जमाना चाहती है क्योंकि कार्बोनेटेड ड्रिंक के उसके मुख्य बिजनस में सुस्ती बनी हुई है। इससे पहले जून में भी खबर आई थी कि कोका-कोला कैफे कॉफी डे में हिस्सेदारी खरीद सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में दो अधिकारियों ने कहा था कि कोका-कोला कैफे सेगमेंट में अपनी जगह और मजबूत बनाना चाहती है। मामला अटलांटा में कोका-कोला के मुख्यालय से देखा जा रहा है। तब कहा गया था कि कोका-कोला की ग्लोबल टीम के अधिकारी सीसीडी के मैनेजमेंट से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed