{"_id":"5c35cb2cbdec225725363ee8","slug":"iphone-maker-apple-raises-ceo-tim-cook-salary-by-22-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल के सीईओ टिम कुक के वेतन में 22 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
एपल के सीईओ टिम कुक के वेतन में 22 फीसदी का इजाफा
Wed, 09 Jan 2019 03:51 PM IST
paliwal पालीवाल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के वेतन में 2018 के दौरान 22 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके बाद उनका वेतन वर्ष के लिये 157 लाख डालर हो गया है। कंपनी की ओर से सिक्युरिटीज एण्ड एक्सचेंज कमीशन को दी गई सूचना में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
टिम कुक के वेतन में 30 लाख डालर का मूल वेतन, 120 लाख डालर का बोनस और 6.80 लाख डालर अन्य सुविधाओं के लिये दिये गये हैं। इसमें उनकी हवाई यात्राओं और सुरक्षा का खर्च शामिल है।
विज्ञापन
ऐप्पल की पारितोषिक समिति ने कुक को दिये गये भारी भरकम बोनस के लिये वर्ष के दौरान कंपनी के बेहतर बिक्री प्रदर्शन को इसकी वजह बताया है। कंपनी ने कहा कि 2018 में हमने 265.6 अरब डालर की शुद्ध बिक्री की और 70.9 अरब डालर की परिचालन आय हासिल की है।
विज्ञापन
इन दोनों मद में एक साल पहले के मुकाबले 16 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। इन दोनों ही प्रदर्शन मानकों में यह 2018 के अधिकतम वार्षिक नकद प्रोत्साहन कार्यक्रम के लक्ष्य से अधिक है।